ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा दुकानें बंद
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को मशरक के विभिन्न क्षेत्रों में दवा दुकानें बंद रहीं। बंदी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दवा विक्रेताओं का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
बिना उचित निगरानी के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री मरीजों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है।संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से ई-फार्मेसी के लिए कड़े नियम बनाने तथा अवैध ऑनलाइन दवा कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है।
स्टेशन रोड और महाराणा प्रताप चौंक के आस पास के इलाके की दुकानें बंद रहीं जिससे लोगों को आवश्यक दवा को लेकर खासी परेशानी देखी गई।
यह भी पढ़े
शिक्ष विभाग में बड़ी तैयारी: बिहार के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में हो सकता है बड़ा बदलाव
DIG चंदन कुशवाहा ने मुजफ्फरपुर सदर थाने को गोद लिया
मुजफ्फरपुर में STF ने 15 साल से पुलिस को चकमा दे रहे वांटेड को किया गिरफ्तार
पुलिस दबिश के कारण गोलीकांड के नामजद अभियुक्त न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
