Headlines

रामनगर में (GNRF) की ओर से ठंडे पानी के स्टॉल का आयोजन

रामनगर में (GNRF) की ओर से ठंडे पानी के स्टॉल का आयोजन

श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी, रामनगर / बढ़ती गर्मी और भारी तपिश को देखते हुए, दावत-ए-इस्लामी हिंद के वेलफेयर विभाग ‘ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन’ (GNRF) ने जनता की सेवा के लिए अलग-अलग जगहों पर पीने के साफ और ठंडे पानी के स्टॉल (सबील) लगाने की शुरुआ़त की है।​इस मुहिम का मकसद मुसाफिरों, मजदूरों और राहगीरों को कड़ी धूप में राह़त देना और उन्हें पानी की कमी से बचाना है। ये स्टॉल शहर के मुख्य इलाकों में लगाए जाते हैं, जहाँ हर किसी के लिए ठंडे पानी की सुविधा बिल्कुल मुफ्त होती है।

​ये स्टॉल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शहर के मुख्य बाजा़रों के पास लगाए जाते हैं ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इससे फायदा उठा सकें।‌ GNRF के सेवादार (वॉलंटियर्स) यह ध्यान रखते हैं कि पानी साफ और फिल्टर्ड हो ताकि लोगों की सेहत बनी रहे।स्टॉल पर GNRF की टीम सुबह से शाम तक लोगों को पानी पिलाने के लिए मौजूद रहती है। ​”इस चिलचिलाती गर्मी में बाहर निकलने वाले लोगों के लिए पानी सबसे बड़ी ज़रूरत है। GNRF का मक़सद इंसानियत की सेवा करना है ताकि कोई भी शख़्स प्यासा न रहे।”​आपको बता दें कि ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) पूरे देश में भलाई के कामों, मुसीबत में लोगों की मदद करने, मुफ्त इलाज और पेड़ लगाने जैसे कामों में हमेशा आगे रहता है।

उक्त कार्यक्रम के क्रम में आज रामनगर चौक में ठंडे पेयजल का निःशुल्क वितरण किया गया कार्यक्रम के दौरान जीएनआरएफ जनपद मैनेजर दानिश अत्तारी, शमशाद खान, प्रिंस,राजेंद्र प्रसाद,किशन सेठ, मुनव्वर अली,इंजीनियर,नईम आलम,सिराज इमरान मिर्जा,नदीम,इकबाल,हाजी आसिफ,अरमान,मुनीर,परवेज, साहिल राईन इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!