सारण में स्वास्थ्य सेवाओं की जांच को पहुंची केंद्रीय एक्सपर्ट टीम
•सदर अस्पताल व UPHC मासूमगंज का किया निरीक्षण
•तीन दिवसीय दौरे पर आयी टीम
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए केंद्रीय एक्सपर्ट एडवाइजरी ग्रुप की 6 सदस्यीय टीम तीन दिवसीय दौरे पर सारण पहुंची। टीम ने दौरे के पहले दिन सदर अस्पताल छपरा एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासूमगंज का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों को मिलने वाली सेवाओं तथा संचालित योजनाओं की गहन जांच की।
सदर अस्पताल पहुंची टीम ने सबसे पहले एमसीएच वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा वितरण केंद्र, भव्य कमांड एंड कंट्रोल रूम, एसएनसीयू, प्रसव कक्ष एवं टीकाकरण कक्ष का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। टीम ने कालाजार एवं फाइलेरिया मरीजों की लाइन लिस्ट, एमएमडीपी क्लिनिक तथा एमएमडीपी किट की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की भी विस्तार से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान एक्सपर्ट टीम की लीडर डॉ. सुनीता सिंह के साथ दिशा अग्रवाल, माणिक रेलान, मौनमी महंता, पिरामल फाउंडेशन के स्टेट डेलिगेशन से शरद चतुर्वेदी, शारदा झा एवं प्रीति कुमारी मौजूद रहीं। टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और विभिन्न योजनाओं के संचालन की जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद टीम ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मासूमगंज का निरीक्षण कर वहां संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण व्यवस्था, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य व्यवस्था
ओं का जायजा लिया। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध संसाधनों एवं सेवाओं की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया।
तीन दिवसीय दौरे के दौरान एक्सपर्ट टीम जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण करेगी। दूसरे दिन टीम अनुमंडलीय अस्पताल सोनपुर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर शाहपुर तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर चल रहे टीकाकरण कार्यों का निरीक्षण करेगी। वहीं तीसरे दिन अमनौर सीएचसी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर सितलपुरडीह, दिघवारा का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की जाएगी।
इसके अलावा टीम बस्ती जलाल गांव में आशा, जीविका, आंगनबाड़ी सेविका एवं जनप्रतिनिधियों के साथ फाइलेरिया पीड़ित मरीजों से मुलाकात करेगी। साथ ही कालाजार एवं फाइलेरिया रोगियों को उपलब्ध इलाज, दवा एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की भी विस्तृत पड़ताल करेगी। टीम के इस दौरे को जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस मौके पर डॉ उपाधीक्षक कृष्ण मोहन दुबे, अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद, वीबीडीसी सुधीर कुमार, लेखपाल बंटी कुमार रजक, डिस्ट्रिक्ट अकाउंट ऑफिसर संदीप ओझा, डीसीएम बिजेंद्र कुमार सिंह, डीएमएंडईओ ब्रजेश कुमार, पिरामल डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिलीप मिश्रा, पिरामल से डिस्ट्रिक्ट लीड्स,पीयूष सिंह, राकेश कुमार, चंदन प्रसाद
,पंकज शर्मा, पीएसआई इंडिया से मुरलीधर, सुबोध पांडेय समेत अन्य मौजूद थे।
यह भी पढ़े
शिक्ष विभाग में बड़ी तैयारी: बिहार के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में हो सकता है बड़ा बदलाव
DIG चंदन कुशवाहा ने मुजफ्फरपुर सदर थाने को गोद लिया
मुजफ्फरपुर में STF ने 15 साल से पुलिस को चकमा दे रहे वांटेड को किया गिरफ्तार
पुलिस दबिश के कारण गोलीकांड के नामजद अभियुक्त न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
