Headlines

वर्दी के लिए जुनून, बाजार से गांव तक सड़कों पर दौड़ लगा रहीं लड़कियां

वर्दी के लिए जुनून, बाजार से गांव तक सड़कों पर दौड़ लगा रहीं लड़कियां

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सच ही किसी ने कहा है कि अगर कुछ करने का जुनून हो तो उसे कोई बाधा नहीं रोक सकती, केवल प्रयास करने की जरूरत होती है। कुछ ऐसा ही चरितार्थ करती मशरक नगर पंचायत से लेकर गांव तक सिपाही या आर्मी नौकरी में जाने के लिए देखने को मिल रहा है। लड़कियों पर वर्दी का जुनून इस तरह से है कि वह सुबह पांच बजे ही घर छोड़ दे रही हैं, कोचिंग सेंटर के द्वारा बनाएं रनिंग ट्रैक या या सड़क हो या गांव की पगडंडियों पर सरपट दौड़ लगा रही हैं।

 

दरअसल, बिहार पुलिस में नीतीश कुमार की सरकार के द्वारा लड़कियों को भर्ती किया गया।‌ जिससे लड़कियां दिन-रात फिजिकल की परीक्षा को पास करने के लिए सरपट दौड़ से लेकर गोला फेंक व हाई जंप आदि की तैयारी कर रही है। इन दिनों देखा जा रहा वर्दी का जुनून लड़कों से ज्यादा लड़कियों पर इन दिनों वर्दी पहनने का जुनून देखा जा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण मशरक नगर पंचायत के रामघाट, इसुआपुर का जैथर और डोईला में सुबह के समय मैदान में देखा जा सकता है।

 

इस बार खास बात यह देखने को मिल रहा है कि लड़कों से काफी अधिक संख्या में लड़कियां फिजिकल की तैयारी में जुटी है। सुबह तीन से चार घंटे पसीना बहाने के बाद शाम को भी दौड़ लग रही है। मशरक के रामघाट गांव में मशरक फिजिकल एकेडमी के ट्रेनर बीके ठाकुर और केसरी नंदन ने बताया कि इलाके में फिल्ड नहीं होने की वजह से लीज पर खेती की जमीन को लेकर कड़ा अभ्यास कराया जा रहा है।

 

वहीं लड़कियां या लड़के अपने मेहनत के दम पर पुलिस,फौज और अन्य सुरक्षा बलों की परीक्षाए पास कर नौकरी में जगह बना रहीं हैं। स्थानीय रामघाट गांव निवासी गृहणी महिला प्रियंका देवी ने बताया कि सुबह होते ही इलाके की लड़कियां दौड़ लगाती दिखती है जिससे वह खुश हैं ,मन को तसल्ली होती है कि बेटियां चुल्हे से निकलकर नौकरी के क्षेत्र में लड़कों को कड़ी टक्कर दे रहीं हैं।

 

अपने पैरों पर खड़ी हो रहीं हैं।गांव की बुजुर्ग महिला प्रभावती देवी ने बताया कि नीतीश सरकार ने बिहार पुलिस में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जिंससे गांव की लड़कियां पुलिस विभाग में ज्यादा जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि नगर पंचायत क्षेत्र में एक स्टेडियम बना दिया जाए तों इन सभी को और सहूलियत होगी। महिलाओं ने कहां कि इलाके में पुलिस प्रशासन को भी कभी कभार गश्त लगा लेना चाहिए। क्यूंकि इस इलाके में शराब की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है। वहीं अवांछनीय तत्वों का आना जाना लगा रहता है।

यह भी पढ़े

सारण में स्वास्थ्य सेवाओं की जांच को पहुंची केंद्रीय एक्सपर्ट टीम

शिक्ष विभाग में बड़ी तैयारी: बिहार के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में हो सकता है बड़ा बदलाव

DIG चंदन कुशवाहा ने मुजफ्फरपुर सदर थाने को गोद लिया

मुजफ्फरपुर में STF  ने 15 साल से   पुलिस को चकमा दे रहे वांटेड को किया गिरफ्तार

 पुलिस दबिश के  कारण गोलीकांड के नामजद अभियुक्‍त न्‍यायालय में किया आत्‍मसमर्पण

सहयोग शिविर में सुनी गईं जनसमस्याएं, मौके पर हुआ समाधान

Leave a Reply

error: Content is protected !!