Headlines

अरवल में डयूटी के दौरान तैनात एएसआई सुरेश सिंह का लू लगने से मौत

मृत जवान का फाइल फोटो

अरवल में डयूटी के दौरान तैनात एएसआई सुरेश सिंह का लू लगने से मौत

महम्‍मदपुर के मंंगोलपुर के थे रहने वाले

शव पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार ) :

गोपालगंज जिला के महमदपुर थानाक्षेत्र के मंगोलपुर गांव के बिहार पुलिस के विशेष शाखा के एएसआई सुरेश सिंह की अरवल में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई l मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके पैतृक घर भेजा l वहीं, शव को देखने के लिए काफी भीड़ लग गई तथा परिजनों का रो रो कर हाल था l

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एएसआई सुरेश सिंह अरवल में विशेष शाखा में तैनात थे और शनिवार की दोपहर लू लगने से उनकी मौत हो गई और रविवार को अरवल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मंगोलपुर स्थित उनके गांव भेज दिया l प्रखंड के डुमरिया घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया l

मृत जवान का फाइल फोटो

सुरेश सिंह के अंतिम संस्कार में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी l सुरेश सिंह अमर रहे,भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा l महमदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार,मुखिया प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह सहित हजारों लोगों ने अंतिम विदाई दी l

 

ज्ञात हो कि 2001 में बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे l फिर, 2016 में पदोन्नति के बाद विशेष शाखा में एएसआई के पद पर तैनात हुए l

सुरेश सिंह की मौत की खबर पर पूरा गांव सदमे में आ गया l पूरे गांव की आंखों में आंसू बहने लगे l पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी ज्योति देवी रोते रोते बेहोश हो जा रही थी l छोटी बेटी ब्यूटी कुमारी को सहसा ये विश्वास ही नहीं हो रहा है कि पापा अब इस दुनिया में नहीं रहे,बड़ी बेटी नीरज और दो बेटे धीरज तथा मनीष पापा की मौत पर चीत्कार कर रहे हैं l

सुरेश सिंह के पार्थिव शरीर को अरवल पुलिस मुख्यालय में अंतिम सलामी दी गई जहां हैडक्वार्टर डीएसपी हरीश कुमार सिंह ने उनको अंतिम सलामी दी और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र समर्पित किया l

यह भी पढ़े

अरवल में डयूटी के दौरान तैनात एएसआई सुरेश सिंह का लू लगने से मौत

सीवान में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का दो सरगना कट्टा एवं चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार

रघुनाथपुर में सम्राट सरकार के खिलाफ भाकपा माले ने किया विरोध प्रदर्शन

15.60 ग्राम स्‍मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार 

सिधवलिया की खबरें :  बकरी चराने गये  दो बच्‍चों की तालाब में डूबने से हो गई मौत   

ट्रैक्टर मिक्चर मसीन  पलटने से  एक मजदूर की मौत, तीन अन्य मजदूर हुए घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!