Headlines

 धरती आबा-जनजाति उत्सव 2026 सफलतापूर्वक संपन्न 

 धरती आबा-जनजाति उत्सव 2026 सफलतापूर्वक संपन्न
*धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जन भागीदारी-“सबसे दूर, सबसे पहले अभियान” सफलतापूर्वक संपन्न*
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
जिला पदाधिकारी, सिवान विवेक रंजन मैत्रेय के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत “जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले” अभियान के सफलतापूर्वक समापन की जानकारी दी गई।
धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जनभागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले अभियान का आयोजन किया गया।
> जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा अनु० जाति एवं अनु० जनजाति कल्याण विभाग, बिहार के माध्यम से आयोजन किया गया।
> सिवान जिला अंतर्गत आन्दर प्रखंड के 10 जनजातीय बहुल पंचायत के 31 जनजातीय बहुल टोला में दिनांक 18.05.2026 से 25.05.2026 तक जनजातीय कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे लोगों को जागरूक किया गया तथा उन्हे योजना का लाभ पहुचाया गया ।
> जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत निम्नलिखित गतिविधियों की गई है।
– 18 मई 2026 को समाहरणालय, सिवान में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला, प्रखंड स्तर के अधिकारियों का अभिमुखीकरण अभियान का शुभारंभ किया गया है।
*19 मई से 25 मई 2026 तक की गई गतिविधियों* :-
प्रतिदिन जनजातीय क्षेत्र में चिन्हित किये गये स्थलों पर Health Camp (Testing sickel cell and active TB Case) एवं संबंधित विभागों द्वारा शिविर का आयोजन किया गया ।
*20 मई 2026 को की गई गतिविधि* :-
ग्राम सहभागिता अभियान (एक ग्राम संपर्क गतिविधि)- इसके तहत पदाधिकारियों, आदि कर्मयोगियों, और गैर सरकारी संगठनों द्वारा गाँवों में पैदल यात्रा का आयोजन किया गया एवं वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया गया, जागरूकता फैलाया गया और जन सुनवाई की गई।
*21 मई से 23 मई 2026 तक की गई गतिविधि* :-
चिन्हित स्थलों पर जन सुनवाई किया गया एवं प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया गया।
*24 मई 2026 (Documentation* ):-
जन सुनवाई के प्रगति रिपोर्ट का Documentation किया गया।
*उपलब्धियां* –
जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत आयुष्मान कार्ड-34, मनरेगा जॉब कार्ड-88, पेंशन योजना-08, सिकल शेल एनिमियाँ टेस्टींग-361, जाति प्रमाण पत्र-18, निवास प्रमाण पत्र-20, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना-01, जन्म प्रमाण पत्र-05 एवं मिशन इन्द्र घनुष-35 से संबंधित आवेदनों का निष्पादन किया गया।

 

यह भी पढ़े

कष्ट निवारण है हरि का नाम

टेकनवास गांव में युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी

बकरीद पर्व को लेकर  शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

SBI रीजनल ब्रांच में लगी आग, सर्वर रूम जलकर राख

  किन्नरों की अवैध वसूली से बचने के प्रयास में एनएच 57 पर पलटा ट्रक; बाल-बाल बचे चालक और खलासी

कुर्की महाअभियान के तहत पेशेवर अपराधी लड्डन उर्फ अजहरूद्दीन ने नगर थाना में किया आत्मसमर्पण

Leave a Reply

error: Content is protected !!