Headlines

बकरीद पर्व को लेकर  शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

बकरीद पर्व को लेकर  शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

श्रीनारद मीडिया,  विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सीवान जिला के मशरक थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने की।

बैठक में इंस्पेक्टर इंद्रजीत महंतों,सीओ सुमंत कुमार,प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह मंटू, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत सिंह,नगर पंचायत चेयरमैन सोहन महंतों, सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू,डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, कर्ण कुदरिया मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली , वार्ड पार्षद राजेश तिवारी, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन समेत विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी तथा दोनों समुदायों के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि मशरक क्षेत्र हमेशा से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल रहा है।

 

उन्होंने कहा कि बकरीद का पर्व शांति, त्याग और मानवता का संदेश देता है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इस पर्व को प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे आपत्तिजनक संदेशों पर ध्यान न दें। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दें।

 

बैठक में पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, गश्ती दल बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से कहा गया कि पर्व के दौरान पुलिस लगातार सक्रिय रहेगी और प्रमुख चौक-चौराहों सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सीओ सुमंत कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।किसी भी व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट, अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश किए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांति और भाईचारे की परंपरा को कायम रखें तथा छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!