टेकनवास गांव में युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज )

गोपालगंज जिला के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के टेकनवास गांव में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाजी गौरा गांव की एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी मिलने पर युवती के पिता और भाई उसे मनाने के लिए टावर पर चढ़े, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई।
इस के बाद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बिनय प्रसाद व वार्ड सदस्य पति अमित कुमार कुशवाह भी टावर पर चढ़े l लड़की कि मांग पुलिस ने मानी l तब ,जनप्रतिनिधियों के द्वारा लड़की को सब कुशल नीचे उतर गया, हालांकि पुलिस पहुंची और पुलिस भी टावर पर चढ़ी थी तब तक जन प्रतिनिधियों का प्रयास से लड़की से कुशल नीचे उतरने लगी। प्रेमी से शादी करने के लेकर आई थी l पुलिस से वह बार बार शादी की बात पर अड़ी थी l जब, पुलिस फाइल और लिखने का बहाना बनाई ,तब वह मानी और टावर से उतरी l
घटना की सूचना मिलने पर बिहार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी देर तक युवती से बातचीत की और उसकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया। इसके बाद युवती टावर से नीचे उतरने को राजी हुई। सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस उसे अपने साथ थाना ले गई, जहां आगे पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर इलाके में देर तक चर्चा होती रही।
यह भी पढ़े
बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
SBI रीजनल ब्रांच में लगी आग, सर्वर रूम जलकर राख
किन्नरों की अवैध वसूली से बचने के प्रयास में एनएच 57 पर पलटा ट्रक; बाल-बाल बचे चालक और खलासी
कुर्की महाअभियान के तहत पेशेवर अपराधी लड्डन उर्फ अजहरूद्दीन ने नगर थाना में किया आत्मसमर्पण
