Headlines

अष्टयाम समापन पर आयोजित हुआ भव्य भगवती जागरण 

अष्टयाम समापन पर आयोजित हुआ भव्य भगवती जागरण
रातभर भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रोता
माता की कृपा रही तो अगले वर्ष यमुनागढ़ पर मनेगा राजकीय गढ़देवी महोत्सव- विधायक

श्रीनारद मीडिया, बड़हरिया, सीवान (बिहार):

सीवान  जिले के बड़हरिया प्रखंड के ऐतिहासिक यमुनागढ़ स्थित सुप्रसिद्ध गढ़देवी में आयोजित अखंड अष्टयाम के समापन पर सोमवार की रात्रि में विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल की देखरेख में भव्य भगवती जागरण आयोजित हुआ। जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ भक्ति गीतों से हुआ।

 

भगवती जागरण के उद्घाटन के अवसर पर विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने कहा कि यदि मातारानी की कृपा रही तो अगले वर्ष इस यमुनागढ़ की पवित्र भूमि स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर में राजकीय गढ़देवी महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। वहीं पूर्व सांसद कविता सिंह के पति और जदयू नेता अजय कुमार सिंह ने भोजपुरी को लोकमंगल की भाषा बताते हुए कहा कि साफ-सुथरे गायन की प्रशंसा होनी चाहिए।

 

अच्छे लोकगायक लोक जीवन की गतिविधियों को चित्रित करने का काम करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे मां काली के अनन्य भक्त हैं। भजन-कीर्तन और भगवती जागरण से जनमानस स्वस्थ बनता है।इस अवसर पर विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने सभी लोकगायकों और आगंतुकों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर टीवी के सुप्रसिद्ध कलाकार और लोकगायक अजीत आनंद ने ‘नीमवा के डलिया मईया हो चूचुहिया बोले,
बनल रहो नईहरवा ऐ मईया, पापा जी के घरवा,ईहे बरवा देहीं ऐ मईया’ गीत सुनाकर कार्यक्रम को ऊंचाइयां प्रदान की. उनका पचरा ‘नीमिया के डारे मईया लावेला हिलोरवा हो की झूमी-झूमी ना,कि मईया मोरी गावेली गीतवा की झूमी-झूमी ना’ सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.वहीं लोकगायक नागेंद्र उजाला की ‘ऐ माई ऐह जिला के खुशहाल रखीह’ और’जवना बनवा सीकियो ना डूले,ओही बनवा मईया डालेली बसेरा’ की प्रस्तुति पर श्रोता झूमने लगे।

इस मौके पर लोकगायिका राधिका शर्मा, धनंजय शर्मा, विशाल कुमार आदि के गायन से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन हुआ.इसका सफल संचालन नरमुंडा स्वामी और किशोर श्रीवास्तव ने किया।इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह उर्फ जीशू सिंह, जदयू नेता अजय कुमार सिंह,माधव सिंह, सत्येंद्र सिंह, बाल्मीकि कुमार अश्विनी , त्रिलोकीनाथ सिंह, गुड्डू सिंह,  गुड्डू कुशवाहा,शुभम सिंह,राकेश मिश्र,लड्डू यादव,अशोक प्रसाद ,विद्याभूषण कुशवाहा, सोनू कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

यह भी पढ़े

गयाजी में सड़क किनारे मिला जमीन कारोबारी का शव

90 वर्ष की उम्र में निधन हुए विश्वनाथ भगत के तैल चित्र पर पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा ने किया पुष्प अर्पित

ट्रैक्टर का इंजन पलटने से युवक की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

विभिन्न पंचायतों में   सहयोग शिविर का आयोजन किया गया

नौ दिवसीय श्री शतचण्डी महायज्ञ के पूर्णाहुति पर विशाल भंडारा का आयोजन

Leave a Reply

error: Content is protected !!