ट्रैक्टर का इंजन पलटने से युवक की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन ।थाना क्षेत्र के महानगर गांव में मंगलवार को मिट्टी ढुलाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर का इंजन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसके नीचे दबकर 38 वर्षीय चालक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान महानगर निवासी सुग्रीव यादव के पुत्र राजेश यादव के रूप में हुई है। घटना चैनपुर-महानगर मुख्य सड़क पर हुई।
राजेश मिट्टी ढोने का काम कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर का इंजन अचानक असंतुलित होकर पलट गया। राजेश इंजन के नीचे दब गया और गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई।हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर जुटे और राजेश को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
राजेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां और एक बेटा है। इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घर में चीख-पुकार मची है।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग की है।
यह भी पढ़े
नौ दिवसीय श्री शतचण्डी महायज्ञ के पूर्णाहुति पर विशाल भंडारा का आयोजन
विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया
सीवान: हुसैनगंज में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार
नई दिल्ली की खबरें : यमुना सफाई पर रेखा सरकार का बड़ा कदम
सड़क दुर्घटना में सिवान जिला के पुलिस पदाधिकारी एवं कैदी की मृत्यु, 03 पुलिसकर्मी घायल
सीवान पुलिस ने हथियार के साथ अभियुक्त किया गिरफ्तार
टॉप टेन स्मैक तस्कर श्याम बिहारी कुमार उर्फ श्याम गिरफ्तार
