Headlines

इप्टा का 83वां स्थापना दिवस  “जन संस्कृति दिवस ” के रूप में मनाया गया

इप्टा का 83वां स्थापना दिवस  “जन संस्कृति दिवस ” के रूप में मनाया गया

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

 

इप्टा का 83वां स्थापना दिवस को “जन संस्कृति दिवस ” के रूप में सीवान इप्टा के द्वारा मनाया गया। गोपालगंज मोड़ स्थित अम्बेडकर स्मारक कैम्पस में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत इप्टा के कलकारों द्वारा जनगीत से शुरु किया गया। गीत के प्रस्तुति में उपस्थित दर्शकों ने भी साथ दिया। इप्टा की अध्यक्ष गौरी मुकुल ने सभी सम्मानित सदस्यों एवम दर्शकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में आपलोगों का कार्यक्रम में सम्मिलित होना ये दर्शाता है कि इप्टा के प्रति आपका प्यार है आज भी उतना ही है, जितना पहले था।

 

सचिव मोo इजहार द्वारा इप्टा के उद्देश्यों एवं गतिविधियों के बारे में जानकरी दी गई।संरक्षक मंडल के साथी अरविंद पाठक, मधुसूदन जी,अनमोल कुमार, नीलांजना, इप्टा की कोषाध्यक्ष रश्मि गिरी ने भी इप्टा के प्रति अपने विचार प्रकट किए। धन जी , सुदामा भगत,अविनाश ने गीत प्रस्तुत किए। महिला सशक्तिकरण पर आधारित “बदले अपनी सोच” गौरी मुकुल द्वारा निर्देशित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें शिवम साह, श्रीराम जी,गौरी मुकुल, संजय चौरसिया, फिरोज एवं गुड़िया ने अहम भूमिका निभाई।

 

डॉक्टर असगर अलि ने भी अपनी शायरी प्रस्तुत की ।इप्टा के उपाध्यक्ष पारसनाथ पंडित ने धन्यवाद ज्ञापन किया । मंच संचालन एवं इप्टा के इतिहास से अवगत प्रो एसरार ने किया। कार्यक्रम में इप्टा के सह सचिव हरिश्चंद्र ने,एवम कार्यालय सचिव श्रीराम जी एवम खैरुल ने कार्यक्रम आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। सीमा शालिनी,सुनिता इन्दू,रीना,नेहा,रिजवान इत्यादि ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

यह भी पढ़े

गयाजी में सड़क किनारे मिला जमीन कारोबारी का शव

90 वर्ष की उम्र में निधन हुए विश्वनाथ भगत के तैल चित्र पर पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा ने किया पुष्प अर्पित

ट्रैक्टर का इंजन पलटने से युवक की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

विभिन्न पंचायतों में   सहयोग शिविर का आयोजन किया गया

नौ दिवसीय श्री शतचण्डी महायज्ञ के पूर्णाहुति पर विशाल भंडारा का आयोजन

Leave a Reply

error: Content is protected !!