Headlines

हथियार का भय दिखा कर चार लाख के जेवरात लूटे

हथियार का भय दिखा कर चार लाख के जेवरात लूटे

श्रीनारद मीडिया,  स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के सरसा जिला के  सहरसा, सदर थाना क्षेत्र के टीओपी टू अंतर्गत कहरा कुटी मुरही मिल समीप मंगलवार की अहले सुबह हुई लूट की घटना ने शहर में पुलिस गश्ती व अपराध नियंत्रण की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने ई-रिक्शा रोककर नगदी, सोने के जेवरात और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है।

 

पीड़ित बनगांव निवासी सूरज कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब पौने चार बजे अपनी बहन, बहनोई और भांजे को कोसी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ाने स्टेशन जा रहे थे। ई-रिक्शा जैसे ही मुरही मिल के पास पहुंचा, बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने रास्ता रोक दिया। अपराधियों ने हथियार दिखाकर पहले मारपीट की, फिर लगभग चार लाख रूपये की बहनोई के गले से सोने की चेन, बहन के कान से कानबाली, युवक के गले से सोने का चकती, 66 सौ रुपये नगद और रिक्शा चालक का मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर सूरज व अन्य सभी के साथ हथियार के कुंदे से मारपीट भी की गई।

 

पीड़ित ने बताया कि घटना के तुरंत बाद डायल 112 पर सूचना दी गई, लेकिन करीब दस मिनट बाद कॉल आया। तब तक वे लोग स्टेशन पहुंच चुके थे। बाद में सदर थाना पहुंचकर ओडी में तैनात पुअनि अमित रंजन को आवेदन दिया, तैनात ओडी पदाधिकारी ने मामले की गंभीरता से प्रभारी थानाध्यक्ष को अवगत कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष व पुअनि रौशन कुमार ने पीड़ित युवक व रिक्शा चालक से पूछताछ कर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

 

 

प्रभारी थानाध्यक्ष मो. शोएब अख्तर ने मामले को गंभीर बताते हुए टीओपी टू प्रभारी सनोज कुमार को अनुसंधान का जिम्मा सौंपा है और आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगालने का निर्देश दिया है।प्रभारी थानाध्यक्ष मो शोएब अख्तर ने कहा कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा। लूटी हुई सामान को भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी व पूर्व से ऐसेे कांड में शामिल अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें

आयुष्मान भारत, नई शिक्षा नीति और डिजिटल संवाद विकसित भारत@2047 की मजबूत नींव

केंद्र सरकार ने घुसपैठ और अप्राकृतिक जनसांख्यिकीय परिवर्तनों के विश्लेषण के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है

जनसांख्यिकी परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति का हुआ गठन

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!