आय से अधिक संपत्ति मामला में पत्नी की गिरफ्तारी के बाद पति ने किया सरेंडर
श्रीनारद मीडिया, पटना (बिहार):

आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले में अभियुक्त अरविंद कुमार और उनकी पत्नी रेणु कुमारी के खिलाफ पहले से मामला दर्ज था।दोनों पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र स्थित नंदपुरी कॉलोनी के रहने वाले बताए गए हैं।
निगरानी थाना कांड संख्या 053/19 में इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। विशेष न्यायालय ने जारी किया था इश्तेहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार मामले में कार्रवाई तेज करते हुए निगरानी के विशेष न्यायालय ने दो मार्च को दोनों अभियुक्तों के खिलाफ इश्तेहार जारी किया था। कोर्ट के आदेश के बाद निगरानी की टीम लगातार दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही थी।
इसी दबाव में दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। पत्नी की गिरफ्तारी के बाद पति ने किया सरेंडर मामले में रेणु कुमारी को 22 मई को गिरफ्तार किया गया था। वहीं लगातार हो रही छापेमारी और दबाव के बाद अरविंद कुमार ने 23 मई को विशेष न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय में पेशी के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। निगरानी ब्यूरो मामले में आगे की जांच और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रहा है।
भ्रष्टाचार मामलों में निगरानी की कार्रवाई तेज निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने हाल के दिनों में भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति मामलों में कार्रवाई तेज कर दी है। ब्यूरो की ओर से लगातार छापेमारी, गिरफ्तारी और संपत्ति जांच की कार्रवाई की जा रही है,अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें
आयुष्मान भारत, नई शिक्षा नीति और डिजिटल संवाद विकसित भारत@2047 की मजबूत नींव
जनसांख्यिकी परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति का हुआ गठन
