बकरीद पर्व पर इलाके में शांति व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च
श्रीनारद मीडिया, विक्की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र के गांवों में बकरीद पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में डीएसपी संजय कुमार सुधांशु,सीओ सुमंत कुमार , इंस्पेक्टर इंद्रजीत महंतों और थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी मौजूद रहें।
डीएसपी संजय कुमार सुधांशु ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने या किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
सीओ सुमंत कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च के जरिए आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है ताकि सभी नागरिक बिना किसी डर के शांतिपूर्वक त्योहार मना सकें।
फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकल, अस्पताल चौंक, दुर्गा चौक, महावीर चौक, महाराणा प्रताप चौंक होते हुए विभिन्न गांवों से गुजरा।
यह भी पढ़े
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में खादी ने प्रदर्शन के स्थापित किए नए आयाम
मिड डे मील के चावल चोरी में सील गोदाम से 14 सौ पाकेट चावल जप्त
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान: जून तक 80 भ्रष्ट लोकसेवकों को दबोचेगा निगरानी ब्यूरो
