गोरखपुर-सीवान रेलखंड के गौरी बाजार के पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ओएचई वायर टूटा, ट्रेने हुई लेट
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

शुक्रवार सुबह आई तेज आंधी और बारिश ने रेल परिचालन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया. गोरखपुर-सीवान रेलखंड के गौरी बाजार के पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ओएचई वायर टूट गया, जिसके बाद कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया.
रेल प्रशासन के अनुसार तकनीकी बाधा उत्पन्न होने के बाद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा. 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस, 15652 लोहित एक्सप्रेस, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल और 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल को कप्तानगंज-थावे होते हुए सीवान मार्ग से चलाया गया.तेज आंधी और ओएचई वायर टूटने के कारण कई ट्रेनों को रास्ते में ही रोकना पड़ा.
15028 मौर्य एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे विलंब से चली, जबकि गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी करीब डेढ़ घंटे लेट रही. इसके अलावा 15034 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और 15566 वैशाली एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटे की देरी से रवाना हुईं.आंधी थमने के बाद रेल अधिकारियों ने ट्रैक और ओएचई लाइन की जांच शुरू कर दी. रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गई है.
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही क्षतिग्रस्त वायर को ठीक कर रेल परिचालन सामान्य कर दिया जाएगा. ट्रेनों के लेट होने और रूट बदलने से यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा.
यह भी पढ़े
बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश हुई
अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस पर विशेष
डुमरिया गंडक नदी में नाव पलटने से तीन बच्चियाँ लपाता
तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने से परेशानी बढ़ी, थाना में शिकायत
मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार
तरवनिया विद्यालय के पास ताड़ के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, हादसा टला
देश में हर चौथी लड़की की शादी 21 साल से पहले
गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने 115 किलोग्राम कोकीन किया जब्त
