Headlines

  युवती को गोली मार घायल करने के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज 

युवती को गोली मार घायल करने के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
श्रीनारद मीडिया, अमित कुमार, दरौली, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के दरौली थाना क्षेत्र में दोन गांव में रात के समय एक युवती को गोली मारकर घायल कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

घायल युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश तथा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि घायल युवती के फर्दब्यान पर अज्ञात दो पर मामला दर्ज किया गया है।

घटना के कारणों और आरोपितों की पहचान को लेकर आस पास की सीसीटीवी, टावर लोकेशन व अन्य तकनीकी जांच की जा रही है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को बहुत गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दोषियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
तथा स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलवाई जाएगी

 

यह भी पढ़े

गोरखपुर-सीवान रेलखंड के गौरी बाजार के पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ओएचई वायर टूटा, ट्रेने हुई लेट

बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश हुई

अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस पर विशेष

डुमरिया गंडक नदी में नाव पलटने से तीन बच्चियाँ लपाता

तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने से परेशानी बढ़ी, थाना में शिकायत 

मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार

तरवनिया विद्यालय के पास ताड़ के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली, हादसा टला

देश में हर चौथी लड़की की शादी 21 साल से पहले

गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने 115 किलोग्राम कोकीन किया जब्त

Leave a Reply

error: Content is protected !!