बेगूसराय: मोना झा हत्याकांड का शातिर बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने बुलेट और मोबाइल किया बरामद
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे संयुक्त अभियान के दौरान मोना झा हत्याकांड के एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. थाना अध्यक्ष मो फिरदौस ने शुक्रवार को बताया कि थाना कांड संख्या 57/26 में पहसारा के मोना झा हत्याकांड के अप्राथमिकी नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है.
एक दर्जन बदमाश नामजद गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महेश्वारा पंचायत के वभनगामा निवासी गुलशन सिंह के पुत्र विवेक कुमार उर्फ नटवर के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार एक अप्रैल 2026 को वभनगामा के बहियार में मोना झा की नृशंस हत्या की गई थी.
इस हत्याकांड में आको सिंह सहित एक दर्जन बदमाश नामजद हैं.STF और नावकोठी पुलिस की संयुक्त छापेमारी इस सिलसिले में बेगूसराय एसटीएफ और नावकोठी पुलिस की संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान गुरुवार को विवेक कुमार उर्फ नटवर को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ के दौरान पुलिस ने एक काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल बरामद किया है. इस अभियान में सहायक थाना अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
विशेष अभियान में 10 अपरािधयों की हुई गिरफ्तारी, 40 वारंट का निष्पादन
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
बेगूसराय| जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में महिला उत्पीड़न के दो तथा वारंट से जुड़े एक मामले के आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने अभियान के दौरान उत्पाद अधिनियम के दो मामलों और कुर्की के तीन मामलों में भी कार्रवाई की। इसके अलावा 40 जमानतीय एवं गैर-जमानतीय वारंटों का निष्पादन किया गया।
यह भी पढ़े
पुलिस अधीक्षक, सिवान ने त्वरित विचारण में लापरवाही बरतने पर 21 थानाध्यक्षों का वेतन स्थगित किया
हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष
राजापट्टी और शामकोरिया स्टेशन पर रुकेगी पटना-थावे पैसेंजर, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति
एआई चैटबॉट ‘खुशी’ बताएगी टीबी से बचने और ठीक होने का रास्ता, स्वास्थ्य विभाग का नया डिजिटल मिशन शुरू
