Headlines

टोटो-बाइक की टक्कर में डेढ़ वर्षीय बच्चा समेत छह घायल, युवती रेफर

टोटो-बाइक की टक्कर में डेढ़ वर्षीय बच्चा समेत छह घायल, युवती रेफर

श्रीनारद मीडिया, मृत्‍युंजय तिवारी, भेल्‍दी, सारण (बिहार):

सारण जिला केअमनौर थाना क्षेत्र के जहरी पकड़ी तीनमुहानी स्थित ब्रह्म बाबा स्थान के समीप शनिवार को टोटो और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में डेढ़ वर्षीय बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवती की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार भेल्दी निवासी टोटो चालक पिंटू कुमार शाह सवारी लेकर अपने घर लौट रहा था।

 

टोटो पर सवार कुछ लोग अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भी ले जा रहे थे। इसी दौरान जहरी पकड़ी तीनमुहानी के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से टोटो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो पलट गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

 

घायलों में हुसैपुर निवासी काजल कुमारी, पिता विश्व मोहन सिंह, भेल्दी निवासी टोटो चालक पिंटू कुमार शाह, पिता सुनील साह, नाथूना (मढ़ौरा) निवासी राजकुमार, पिता शंकर साह, पैगा निवासी प्रभा देवी, पति महेश राम, एक डेढ़ वर्षीय बच्चा तथा बाइक सवार एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अमनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

 

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल काजल कुमारी को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के  आदेश के अनुपालन हेतु जिला पदाधिकारी ने विभिन्न पदाधिकारी को दिया आदेश

 

जिला पदाधिकारी, सिवान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय NCORD समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई

अगर सड़क पर नमाज गलत तो सभी त्योहारों के जश्न पर भी लगाओ रोक- ओवैसी

Leave a Reply

error: Content is protected !!