भाजपा सभी के विकास की करती है राजनीति
समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास हमारा लक्ष्य
विधायक देवेश कांत सिंह व अन्य , प्रशिक्षण में उपस्थित कार्यकर्ता
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान ( बिहार):

भाजपा द्वारा भगवानपुर हाट प्रखंड के सुघरी गांव स्थित प्रकाश विवाह भवन के परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शनिवार को उद्घाटन किया गया ।
सिवान जिला पूर्वी के अध्यक्ष रंजीत कुमार के अध्यक्षता में आयोजित इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण का उद्घाटन पूर्व मंत्री व जाले विधायक जीवेश मिश्र गोरियाकोठी विधायक देवेश कांत सिंह ,जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया । मंच संचालन पार्टी के जिला महामंत्री अवधेश पांडेय ने किया । इससे पहले उक्त नेताओं ने लगाए गए चित्र प्रदर्शनी तथा जिले के विभूतियों के तस्वीर प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उन्हें प्रणाम भी किया ।
दीप पूज्वजलन के पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर मुख्य अतिथि ने नमन किया । मंच संचालनवसे पूर्व संतो द्वारा वैदिक मंत्रोचारण एवं शंख ध्वनि से प्रशिक्षण मंडप को एकाग्रचित किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष फोकस है । समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक विकास पहुंचना हमारा उद्वेश्य है ।
उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं धरातल पर दिखाई देता है । उन्होंने कहा कि भाजपा किसी वर्ग विशेष का राजनीति नहीं करता। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ समय से लाभुकों को मिले इसका ध्यान पार्टी के निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का होता है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजना का लाभ समाज अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है।
मंत्री लखींद्र पासवान एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धनकड़ ने भी संगठन एवं सरकार में समन्वय बनाए रखने पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारी जिम्मेवारी होती है कि हम सरकार में है तो संगठन की बात को सुने तथा संगठन की भी जिम्मेवारी होती है कि सरकार की योजनाओं को सरकार के विचार को लोगों तक पहुंचाएं । विधायक देवेश कांत सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता भावी नेतृत्व होते है । भाजपा में कार्यकर्ता का बड़ा महत्व है । उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति हमारी शक्ति है । उन्होंने एक रहने की सलाह दी ।
इस अवसर पर प्रदेश अधिवक्ता मंच अध्यक्ष अवधेश पांडेय , रत्नेश सिंह , प्रदीप रोज, जितेंद्र सिंह , अजय सिंह गुडु, बसंत मिश्रा, बीरेंद्र सिंह , कालीचरण प्रजापति , सुप्रिया जयसवाल , माला देवी
आदि उपस्थित थे ।
यह भी पढ़े,
टोटो-बाइक की टक्कर में डेढ़ वर्षीय बच्चा समेत छह घायल, युवती रेफर
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन हेतु जिला पदाधिकारी ने विभिन्न पदाधिकारी को दिया आदेश
अगर सड़क पर नमाज गलत तो सभी त्योहारों के जश्न पर भी लगाओ रोक- ओवैसी
