Headlines

6 जून को इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने ममता बनर्जी से की बातचीत

6 जून को इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने ममता बनर्जी से की बातचीत

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छह जून को होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में शामिल होने की संभावना है। इसे एक बेहद महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम की तरह देखा जा रहा है।

देश के बदलते राजनीतिक माहौल के बीच सुश्री बनर्जी के इस अहम बैठक में शामिल हो सकने की सूचना तब सामने आई, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को ममता बनर्जी से आधे घंटे से भी अधिक समय तक बातचीत की।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, चुनावी मोर्चे पर गठबंधन के कई मुख्य सहयोगियों को मिली लगातार हार के बाद विपक्षी खेमे की रणनीति निशाने पर है।ऐसे माहौल में सुश्री ममता का इस बैठक में जाना सियासत के लिहाज से काफी मायने रखता है।

हालिया विधानसभा चुनावों में मिले निराशाजनक नतीजों के बाद गठबंधन के भविष्य की रणनीति तय करने के लिए इस बैठक को बेहद जरूरी माना जा रहा है। इसकी अहम वजह यह है कि हाल ही में आये चुनावी नतीजों ने देश के कई राज्यों में विपक्षी खेमे को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है।

 

खेमे के दो बड़े दलों को हार मिली है।पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को शिकस्त का सामना करना पड़ा और द्रमुक तमिलनाडु में सत्ता बचाने में नाकाम रही है

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि छह जून की बैठक का ध्यान न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने की रणनीति पर होगा, बल्कि बदले हुए राजनीतिक परिदृश्य में गठबंधन के सहयोगियों के राजनीतिक वजूद और उनकी प्रासंगिकता को बचाये रखने के तौर-तरीकों पर भी रहेगा।

ममता बनर्जी के शामिल होने की संभावना ने इस बैठक की अहमियत को और बढ़ा दिया है, क्योंकि कई लोग उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में देख रहे हैं।

यह भी पढ़े

शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बस कार्यक्षेत्र बदलता है-महेश प्रभात

शब्द, समय और सच के बीच: हिंदी पत्रकारिता की अनकही धड़कन

बिहार में IAS योगेश और अभिलाषा

म्‍यांमार के राष्‍ट्रपति मिन अंग का बोधगया दौरा

डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Leave a Reply

error: Content is protected !!