Headlines

मशरक के 50 मध्य विद्यालयों में समर कैंप शुरू, बच्चों ने उत्साह से लिया भाग

मशरक के 50 मध्य विद्यालयों में समर कैंप शुरू, बच्चों ने उत्साह से लिया भाग

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण  (बिहार):

मशरक प्रखंड में एफएलएन कार्यक्रम के प्रथम चरण के तहत आयोजित कैमल समर कैंप का शुभारंभ सोमवार को किया गया। माननीय मुख्य सचिव, बिहार सरकार की परिकल्पना के अनुरूप आयोजित इस कैंप का उद्देश्य बच्चों की भाषा एवं गणितीय दक्षताओं को मजबूत बनाना तथा सीखने की प्रक्रिया को आनंददायक बनाना है।

 

समर कैंप का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अफ्ताब आलम ने फीता काटकर किया। इसके साथ ही प्रखंड के सभी 50 मध्य विद्यालयों में कैंप की गतिविधियां शुरू हो गईं।

 

इस अवसर पर बीईओ अफ्ताब आलम ने कहा कि समर कैंप बच्चों के लिए सीखने, रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतर अवसर है। उन्होंने विद्यालयों एवं स्वयंसेवकों से समर्पण भाव के साथ कार्यक्रम के सफल संचालन की अपील की।

 

कैंप के पहले दिन बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न विद्यालयों में भाषा, गणित, खेल, कला एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षकों ने बताया कि इस पहल से बच्चों की बुनियादी शैक्षणिक क्षमताओं के साथ-साथ आत्मविश्वास और रचनात्मकता का भी विकास होगा।

 

यह भी पढ़े

3 जून से बढ़ेगा बस का किराया, दो से पांच रुपये तक बढ़ेगा भाड़ा

कटिहार में 14 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या

  निगरानी टीम ने एसडीओ को 20 हजार घूस लेते रजौन विद्युत कार्यालय से किया गिरफ्तार

सीवान: अस्पताल मोड़ के पास चलती बुलेट बाइक में लगी आग,बाल-बाल बचा चालक

श्री विष्णु मंदिर आश्रम में स्थायी यज्ञ मंडप निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न

ग्रीष्मावकाश में मुख्यालय में उपस्थिति एवं फोन चालू रखने के आदेश पर शिक्षकों में रोष, आदेश वापस लेने की मांग तेज।

56.130 ग्राम स्मैक एवं नगद राशि के साथ चार  अभियुक्त गिरफ्तार

 सीवान पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले का किया उद्भेन

Leave a Reply

error: Content is protected !!