यूपी की प्रमुख खबरें : सीएम योगी ने गोरखपुर में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी
श्रीनारद मीडिया, लक्ष्मण सिंह, यूपी डेस्क:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर, गौ सेवा की इसके उपरांत गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ जन-समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री योगी ने गोद में लेकर बच्चों का अन्नप्राशन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कुशीनगर के तमकुहीराज विधानसभा में 376 करोड़ की 271 योजनाओं का लोकार्पण /शिलान्यास तथा विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे । मुख्यमंत्री श्री योगी विकास पर आधारित वीडियो प्रस्तुत कर देखेंगे।
➡️बाराबंकी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आज बाराबंकी दौरा, दोपहर 12:30 राजकीय बालिका संप्रेक्षण गृह पहुंचेंगी, कंप्यूटर लैब प्रोग्राम और अधिकारियों से करेंगी भेंट, 2 बजे राज्यपाल लखनऊ जनभवन को करेंगी प्रस्थान।
➡️अब तक के खास समाचार ➡️
➡️बांदा, जेल में बंद कैदी संदिग्ध परिस्थितियों में घायल, जमानत मंजूर होने के बाद चोट लगने मामला, जेल प्रशासन ने कैदी को अस्पताल में किया भर्ती, कैदी ICU में जिंदगी और मौत से जूझ रहा, प्रेम प्रसंग से जुड़े पॉक्सो में जेल में था निरुद्ध, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, टॉर्चर के दौरान चोट लगने का लगाया आरोप, जेलर ने ही करवाया है पूरा घटनाक्रम- मां, मेडिकल कॉलेज में नहीं दिखा कोई अधिकारी
➡️झांसी, विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिली, मौत से पहले प्रिया ने पिता को फोन किया, पिता फोन रिसीव नहीं कर सके, पिता ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, आरोपियों पर लाखों रुपये लेने का आरोप, फिर से 5 लाख की मांग करने का आरोप, पुलिस ने पति समेत 5 पर केस किया दर्ज, सभी आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, समथर थाना क्षेत्र का मामला
➡️मेरठ, हापुड़ के तुषार त्यागी की मेरठ में हत्या, हाईवे के पास कार में मिली तुषार की लाश, पत्नी के फोन पर तुषार ने किडनैपिंग की बात कई, व्हाट्सअप कॉल को लेकर हुआ था विवाद, विवाद में समझौते के बाद भी तुषार की हत्या, खरखौदा के कैली के पास मिला था शव
➡️सहारनपुर, कोर्ट रोड स्थित फोन शॉप में लाखों की चोरी, शटर के ताले तोड़कर दुकान में घुसे चोर, लाखों के फोन, नकदी पर किया हाथ साफ, करीब 8 लाख रुपये की चोरी की आशंका, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, थाना सदर बाजार क्षेत्र का मामला
➡️मुरादाबाद, कटघर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार का कहर, पैदल चल रही युवती को पीछे से मारी टक्कर, टक्कर लगते ही सड़क पर गिरी युवती, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, हादसे के बाद चालक गाड़ी समेत फरार, काशीपुर तिराहा क्षेत्र में हुआ हादसा
➡️आगरा, प्रधानी की रंजिश में जमकर चली गोलियां, दो भाइयों को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, एक भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है, घटना में एक महिला भी गंभीर घायल, कार, बाइक से आए हमलावरों ने की फायरिंग, कई नामजद आरोपियों की जानकारी सामने आई, आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी, जैतपुर थाना क्षेत्र के प्यारम पुरा की घटना
➡️हापुड़, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, घायल बदमाश समेत 3 बदमाश गिरफ्तार, कपड़ा व्यापारी से हुई थी 20 लाख की लूट, बदमाशों से करीब 16 लाख रुपये बरामद, अवैध हथियार भी पुलिस ने किए बरामद, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी
➡️सहारनपुर, अंबेटापीर में महिला की हत्या से सनसनी, महिला घर में मृत अवस्था में मिली, गले पर धारदार हथियार के निशान मिले, हर पहलू पर जांच जारी- एसएसपी, प्रथम दृष्टया व्यक्ति पर शक गहराया, लूटपाट या चोरी की बात नहीं आई सामने, खुलासे के लिए 6 विशेष पुलिस टीमों का गठन
यह भी पढ़े
3 जून से बढ़ेगा बस का किराया, दो से पांच रुपये तक बढ़ेगा भाड़ा
कटिहार में 14 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या
निगरानी टीम ने एसडीओ को 20 हजार घूस लेते रजौन विद्युत कार्यालय से किया गिरफ्तार
सीवान: अस्पताल मोड़ के पास चलती बुलेट बाइक में लगी आग,बाल-बाल बचा चालक
श्री विष्णु मंदिर आश्रम में स्थायी यज्ञ मंडप निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न
56.130 ग्राम स्मैक एवं नगद राशि के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार
