Headlines

ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम पहुंचे, राम झरोखा मंदिर के पीठाधीश्वर गोपाल दास जी महाराज, हुआ भव्य स्वागत

ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम पहुंचे, राम झरोखा मंदिर के पीठाधीश्वर गोपाल दास जी महाराज, हुआ भव्य स्वागत

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन प्रखंड के सरयू तट ग्यासपुर स्थित ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में चल रहे नौ दिवसीय श्री सीता राम महायज्ञ में शामिल होने के लिए भेट द्वारिका स्थित राम झरोखा मंदिर के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज पहुंचे।

 

धाम पहुंचने पर संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण,पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर आचार्य पंडित संतोष द्विवेदी, पंडित विनीत तिवारी, महंत ब्रजेश दास जी महाराज,माँ जगत जननी धाम पीठाधिश्वर श्री श्री 108 महन्त पं. रामपूजन दास जी महाराज सहित सैकड़ों संत-महात्मा मौजूद रहे।

 

अपने संबोधन में महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज ने कहा,जहां राम नाम है, वहीं शांति है। यह पावन धाम भक्ति और सेवा का संगम है। सीता-राम के नाम से ही जग का कल्याण है। ऐसे महायज्ञ से समाज में प्रेम, त्याग और धर्म का संचार होता है। सनातन संस्कृति ही भारत की आत्मा है।

 

वहीं पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर देवेंद्र दास जी महाराज ने कहा,गोपाल दास जी महाराज जैसे संतों का आगमन हमारे लिए सौभाग्य है। यह महायज्ञ लोकमंगल का संकल्प है। राम-नाम की महिमा से ही मनुष्य का उद्धार संभव है। हमारा उद्देश्य युवाओं को धर्म और संस्कारों से जोड़ना है।दोनों संतों के उद्बोधन से पूरा पंडाल राममय हो गया। श्रद्धालुओं ने जय सियाराम और जय श्री साहेब बाबा के जयकारे लगाए। यज्ञ में प्रतिदिन कथा, हवन और भंडारे का आयोजन हो रहा है।

यह भी पढ़े

बंगाल में बहुत बड़ा उलटफेर: ऋतब्रता बनर्जी होंगे विपक्ष के नेता

‘राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड खाली करना पड़ेगा’, कानून विशेषज्ञ ने कहा- कोर्ट से राहत की उम्मीद नहीं

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

मालवीय नगर हादसा: अब तक 21 लोगों की मौत

मशरक में अलग-अलग दुर्घटना में किराना दुकानदार समेत तीन घायल

24 घंटे का सुंदरकांड पाठ, हवन-आरती के साथ हुआ समापन

पुलिस अधीक्षक सीवान ने कर्त्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में  एक पुलिस पदाधिकारी को किया  निलंबित

24 घंटे का सुंदरकांड पाठ, हवन-आरती के साथ हुआ समापन

DM ने दारौंदा में प्रस्तावित डिग्री महाविद्यालय के लिए भूमि का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Leave a Reply

error: Content is protected !!