Headlines

पुलिस अधीक्षक सीवान ने कर्त्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में  एक पुलिस पदाधिकारी को किया  निलंबित

पुलिस अधीक्षक सीवान ने कर्त्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में  एक पुलिस पदाधिकारी को किया  निलंबित

02 गृहरक्षकों के विरूद्ध अनुबंध निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रस्तावित

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया थाना कांड संख्या-230/26, युवक शहजाद अली की हत्या से संबंधित घटना में पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा मामले की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 30.05.2026 को बड़हरिया थाना में पदस्थापित डायल-112 पर तैनात पुलिस पदाधिकारी पु.अ.नि. संजीव कुमार को ग्राम शिवराजपुर में एक कथित चोर को ग्रामीणों द्वारा पकड़कर रखने की सूचना प्राप्त हुई थी।

 

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत उक्त युवक को भीड़ के कब्जे से मुक्त कर सुरक्षित अभिरक्षा में लेने एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के स्थान पर उसे भीड़ के बीच छोड़कर चले जाने का आरोप पाया गया। बाद में उक्त युवक शहजाद अली के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट की गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। वहीं डायल-112 में गृहरक्षक / 6280 नन्दजी यादव एवं गृहरक्षक / 5931 मुक्तिनाथ की ड्यूटी लगी हुई थी। प्रारंभिक जांच एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर डायल-112 पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी / कर्मी के द्वारा कर्त्तव्य के प्रति लापरवाही,

 

अनुशासनहीनता तथा पुलिस दायित्वों के निर्वहन में गंभीर त्रुटि पाया गया है। उक्त मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा पु.अ.नि. संजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, सिवान निर्धारित किया गया है। साथ ही गृहरक्षक / 6280 नन्दजी यादव एवं गृहरक्षक / 5931 मुक्तिनाथ के विरूद्ध अनुबंध निरस्त की कार्रवाई हेतु जिला पदाधिकारी, सिवान को प्रतिवेदन प्रेषित किया

 

गया है तथा उक्त घटना के संबंध में पु.अ.नि. छोटन कुमार, थानाध्यक्ष बड़हरिया थाना से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई है। * सिवान पुलिस स्पष्ट रूप से यह संदेश देना चाहती है कि कर्तव्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़े

महादेवा  थाना पुलिस ने पांच अभियुक्‍तों को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार

 शहजाद अली हत्याकांड में अन्य चार अभियुक्त गिरफ्तार

लहुड़ी कौड़ियां का सिद्धार्थ शेखर सेना में लेफ्टिनेंट बन क्षेत्र का  नाम किया रौशन

वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत, शव पहुंचते मचा कोहराम

सड़क हादसों में घायलों के लिए देवदूत बन रहे मशरक थानाध्यक्ष, त्वरित कार्रवाई से बच रही कई जिंदगियां

रोगी कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं का किया गया समीक्षा

घर के बाहर सोये युवक की गला रेतकर हत्‍या

सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में  पांचवें दिन अहिल्या उद्धार और ताड़का वध की कथा से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Leave a Reply

error: Content is protected !!