Headlines

मशरक में अलग-अलग दुर्घटना में किराना दुकानदार समेत तीन घायल

मशरक में अलग-अलग दुर्घटना में किराना दुकानदार समेत तीन घायल

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक के अलग-अलग इलाकों में सड़क दुघर्टना में किराना दुकानदार समेत तीन लोग घायल हो गए। महावीर चौक पर किराना व्यापारी को अनियंत्रित ऑटो ने टक्कर मार दी जिसमें व्यापारी मशरक तख्त टोला गांव निवासी ध्रुव प्रसाद घायल हो गए।

घटना के बारे में बताया गया कि किराना व्यापारी की स्टेशन रोड में दुकान हैं। वे पंखा की मरम्मत कराने यदु मोड़ जा रहें थे कि महावीर चौक पर ऑटो ने टक्कर मार दी।

वहीं सियरभुक्का गांव में जन्मदिन में शामिल हो केक लेकर घर जा रही 8 वर्षीय बच्ची को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें संजय राम की 8 वर्षीय पुत्री रागनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे पटना रेफर कर दिया गया।

वहीं महाराणा प्रताप चौंक निवासी बाइक सवार संजय कुमार पिता प्रभु राय हसनपुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर में घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सीएचसी मशरक में हुआ और बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़े

24 घंटे का सुंदरकांड पाठ, हवन-आरती के साथ हुआ समापन

पुलिस अधीक्षक सीवान ने कर्त्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में  एक पुलिस पदाधिकारी को किया  निलंबित

24 घंटे का सुंदरकांड पाठ, हवन-आरती के साथ हुआ समापन

DM ने दारौंदा में प्रस्तावित डिग्री महाविद्यालय के लिए भूमि का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

नौतन के बुलेट अंसारी हत्‍याकांड में  संलिप्त दो अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सीवान ने कर्त्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में  एक पुलिस पदाधिकारी को किया  निलंबित

Leave a Reply

error: Content is protected !!