Headlines

टेलर की दुकान में लगी आग, नगदी समेत लाखों की क्षति

टेलर की दुकान में लगी आग, नगदी समेत लाखों की क्षति

श्रीनारद मीडिया,  मृत्‍युंजय तिवारी, भेल्‍दी, सारण (बिहार):


सारण जिला के भेल्दी थाने के जलालपुर चौक स्थित एक सिलाई दुकान में शुक्रवार की रात बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने से नगदी समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।

भेल्दी थाने के पटराही खुर्द गांव के मो.जमीर आलम ने बताया कि शुक्रवार की रात अपने टेलर की दुकान को बंद कर घर चले गए।रात्रि के करीब 11 बजे लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलते हुए देखा तो इसकी सूचना दी गई कि दुकान में भीषण आग लगी हुई है।

 

सूचना मिलने के बाद वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि टेलर की दुकान धू-धूकर जल रहा है और कुछ लोग आग को बुझाने मेें जुटे हुए हैं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

 

फायर ब्रिगेड के कर्मियों के करीब दो घंटे के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।इस अग्निकांड में दुकानदार के करीब 20 हजार रुपए, कई सिलाई मशीनें, ग्राहक के सिलाई किए गए कपड़े, कई थान नए कपड़े आग की भेंट चढ़ गए।

यह भी पढ़े

पुलिस कार्रवाई: लूट की साजिश रचते छह अपराधी धराए, हथियार और कारतूस बरामद

ससुराल में रह रहे दामाद की गला रेतकर हत्‍या

ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में महायज्ञ का भव्य समापन, बाल कलाकारों ने बांधा समां

गोपालपुर महिला दूध उत्पादक सहयोग समिति के राजपुर पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का किया गयाआयोजन  

जीविका बीपीएम अमित प्रीतम को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की उपलब्धियों को किया गया याद

Leave a Reply

error: Content is protected !!