Headlines

ससुराल में रह रहे दामाद की गला रेतकर हत्‍या

ससुराल में रह रहे दामाद की गला रेतकर हत्‍या

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान  जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के साईपुर गांव में शुक्रवार रात ससुराल में रह रहे दामाद सोहन राम, 50, की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। मृतक चैनपुर के मधवापुर निवासी थे और बसंती देवी के साथ साईपुर में मजदूरी करते थे।

घटना की सूचना पर सिसवन पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस रंजिश, जमीन विवाद और पारिवारिक कलह के बिंदुओं पर जांच कर रही है। डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम साक्ष्य जुटा रही है।

सोहन घर में इकलौते कमाने वाले थे। शनिवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने ताजपुर-सिसवन मार्ग एक घंटे जाम किया। वरीय अधिकारियों के आश्वासन पर जाम हटा। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।

यह भी पढ़े

 

गोपालपुर महिला दूध उत्पादक सहयोग समिति के राजपुर पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का किया गयाआयोजन  

जीविका बीपीएम अमित प्रीतम को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की उपलब्धियों को किया गया याद

बाइक के आमने सामने टक्कर में दो व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल

17वें काउंटडाउन के तहत आयोजित “योग महोत्सव” का कार्यक्रम

Leave a Reply

error: Content is protected !!