ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में महायज्ञ का भव्य समापन, बाल कलाकारों ने बांधा समां
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सरयू तट स्थित ग्यासपुर के ब्रह्मर्षि साहेब बाबा धाम में नौ दिवसीय श्री सीता राम महायज्ञ का समापन ब्रह्मर्षि साहेब बाबा महामहोत्सव के साथ हुआ। वन्दे गुरू परम्पराम् के संकल्प के साथ पूरा कार्यक्रम श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर देवेंद्र दास जी महाराज (पूज्य सरकार जी) के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ।सुबह से ही धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था।
महायज्ञ में शामिल होने के लिए भेट द्वारिका स्थित राम झरोखा मंदिर के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज धाम पहुंचे। संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण, पुष्पवर्षा और ‘जय श्री ब्रह्मर्षि साहेब बाबा’ के जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।इस दौरान आचार्य पंडित संतोष द्विवेदी, पंडित विनीत तिवारी, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर हरिदास जी महाराज, श्री श्री 108 महंत प्रेम दास जी महाराज, महंत ब्रजेश दास जी महाराज, माँ जगत जननी धाम पीठाधीश्वर श्री श्री 108 महंत पं. रामपूजन दास जी महाराज, महंत कृष्ण दास सहित सैकड़ों संत मौजूद रहे।
अपने संबोधन में गोपाल दास जी महाराज ने कहा कि जहां राम नाम है, वहीं शांति है। यह पावन धाम भक्ति और सेवा का संगम है। वहीं देवेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि यह महायज्ञ लोकमंगल का संकल्प है और हमारा उद्देश्य युवाओं को धर्म और संस्कारों से जोड़ना है।महोत्सव में गुरुदेव भगवान चरणार्चन, संत भगवान चरणार्चन के कार्यक्रम हुए। शाम को भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया।
भजन संध्या में धीरज कांत, मंदाकनी व भजन गायिका अवनी ने ‘मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम’ की सुमधुर प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।बाल कलाकार आर्यन मिश्रा और आदर्श गौतम ने भजन की प्रस्तुति से खूब वाहवाही बटोरी।इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह राठौड़ द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद गोरखपुर से आई मंडली द्वारा देर रात तक जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह भी पढ़े
गोपालपुर महिला दूध उत्पादक सहयोग समिति के राजपुर पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का किया गयाआयोजन
जीविका बीपीएम अमित प्रीतम को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की उपलब्धियों को किया गया याद
