Headlines

बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

 

मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के तख्त दलित टोला में ट्रांसफार्मर जलने से बिजली नहीं रहने पर भीषण गर्मी में सड़क किनारे दरवाजे पर एक दर्जन सोये लोगों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिसमें 7 लोगों को गंभीर हालत में घायल इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।

 

मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। वहीं चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि उनके टोले का ट्रांसफार्मर जला हुआ है,जिसके वजह से बिजली नहीं है, वहीं भीषण गर्मी की वजह से सभी लोग दरवाजे के बाहर सड़क किनारे नाले के उपर सोये हुए थे कि तेज रफ्तार मे आए ट्रैक्टर ने सभी को कुचल दिया। वहीं मौके पर उसी रास्ते जा रहें नगर पंचायत चेयरमैन सोहन महंतों ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया।

 

जहां गंभीर हालत देख सभी को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायलों की पहचान मशरक तख्त दलित टोला गांव निवासी लव कुश ठाकुर की 5 वर्षीय पुत्री माही कुमारी,स्व सुखदेव राम की 70 वर्षीय पत्नी गुलपति देवी ,विक्रमा ठाकुर की 70 वर्षीय पत्नी कादित देवी एवं 17 वर्षीय पुत्र राजा ठाकुर,पवन ठाकुर की 20 वर्षीय पत्नी काजल देवी , दिनेश ठाकुर का 25 वर्षीय पुत्र पवन ठाकुर,स्व विक्रमा ठाकुर का 28 वर्षीय पुत्र लव कुश ठाकुर के रूप में हुई।

 

मौके पर पहुंची थाना पुलिस भी जांच-पड़ताल कर रहीं हैं। घटना के बारे में बताया गया ट्रैक्टर पानापुर के रसौली गांव के टेंट हाउस का था और तेजी में जा रहा था कि घुमावदार सड़क पर अनियंत्रित होकर सोये लोगों को कुचलते हुए कुछ दूरी पर ट्रैक्टर खड़ा कर फरार हो गया।

यह भी पढ़े

पिता ने अपनी तीन बेटियों को काट डाला, पूरे परिवार को खत्म करने का था इरादा

बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

पिता ने अपनी तीन बेटियों को काट डाला, पूरे परिवार को खत्म करने का था इरादा

 पश्चिम बंगाल में गुंडे सब भाग गए…’ सीएम सुवेंदु अधिकारी ने देश को बताया

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दिया, राज्यसभा सदस्य पद छोड़ा

देवरिया में CMO के उत्पीड़न और प्रताड़ना से परेशान 16 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया 

  80 हजार कमाने वाले इंजीनियर के घर मिला इतना कैश, गिनती के लिए मशीन बुलानी पड़ी

यूपी पंचायत चुनाव: ‘प्रधान जी’ की कुर्सी पर हाई कोर्ट का ब्रेक!  

बर्चस्व की लड़ाई में दो पट्टीदारों में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!