पिता ने अपनी तीन बेटियों को काट डाला, पूरे परिवार को खत्म करने का था इरादा
श्रीनारद मीडिया, झारखंड :

झारखंड के गिरिडीह में दिल को झकझोर देने वाली घटना घटी है. यहां एक पिता ने अपनी तीन बेटियों की जान ले ली है. तीनों को धारदार हथियार से काटा गया है. घटना सोमवार की सुबह की है. मामले की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव के साथ मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे. जहां बेटियों की जान लेने वाले मुफ्फसिल थाना इलाके के तुरुकडीहा निवासी नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया है. एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने घटना की पुष्टि की है.
रात भर हंगामा और सुबह हत्या
बताया जा रहा है कि नंदू यादव ने जिन बेटियों की हत्या की है, उनमें दो बेटी जुडवां थी. मरने वालों में नाबालिग पल्लवी, 7 वर्षीय रिद्धि और सिद्धि शामिल हैं. लोगों का कहना है कि नंदू ऊर्फ नंदकिशोर यादव का किसी महिला से अफेयर चल रहा था. हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है.
घरवालों का भी कहना है कि रात में नंदू शराब के नशे में घर पहुंचा था. रात भर हंगामा चला और फिर सुबह अपनी तीनों बेटियों को मार डाला. लोगों का यह भी कहना है कि नंदू घर के सभी सदस्यों को मारना चाहता था. हालांकि, उसकी पत्नी राधा देवी और बेटा पंटू यादव भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे.
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
इधर, घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. किस कमरे में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, उसे भी खंगाला गया है. फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है. ब्लड सैंपल लिया गया है. मामले को लेकर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने कहा कि नंदू को गिरफ्तार कर लिया गया है. मौके से हथियार भी जब्त किया गया है. घटना कैसे हुई और इसकी वजह क्या है इस पर जांच चल रही है.
यह भी पढ़े
पश्चिम बंगाल में गुंडे सब भाग गए…’ सीएम सुवेंदु अधिकारी ने देश को बताया
देवरिया में CMO के उत्पीड़न और प्रताड़ना से परेशान 16 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया
80 हजार कमाने वाले इंजीनियर के घर मिला इतना कैश, गिनती के लिए मशीन बुलानी पड़ी
यूपी पंचायत चुनाव: ‘प्रधान जी’ की कुर्सी पर हाई कोर्ट का ब्रेक!
बर्चस्व की लड़ाई में दो पट्टीदारों में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल
शहजाद अली हत्याकांड में अन्य 02 प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
बसंतपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
