बर्चस्व की लड़ाई में दो पट्टीदारों में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल
धारदार हथियार से हमला तथा पिस्तौल से गोली चलने का चर्चा
एक पक्ष के तीन सदर अस्पताल रेफर
घायलों में विजय सिंह को पटना किया गया रेफर
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सीवान):

सीवान जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के महमदा गांव में रविवार की सुबह पूर्व से चल रहे बर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो सीएचसी बसंतपुर में खून से लथपथ होकर पहुंचे । वही दूसरे पक्ष से भी एक के घायल होने की चर्चा है ।
जिसका किसी निजी अस्पताल में चलने की बात बताई जाती है । स्थानीय लोगो के अनुसार दोनों पक्ष में लंबे दिनों से विवाद चल रहा था । सूत्र के अनुसार दोनों पक्ष शराब का धंधेबाज है । रविवार को धारदार हथियार से खूनी लड़ाई हो गई ।
सूत्र के अनुसार तीन राउंड हवा में गोली चलने की भी आवाज सुनाई दी है । घायलों में एक पक्ष के अरुण सिंह, विजय सिंह तथा अनुज कुमार शामिल है। जिन्हें सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया गया । जहां से विजय सिंह की स्थिति खराब होने से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है ।
घायलों का आरोप है कि पूर्व की रंजिश को लेकर उनके पट्टीदारों ने धारदार हथियार और पिस्तौल से हमला कर दिया। घायल अरुण सिंह के अनुसार गांव के ही रामेश्वर सिंह, कुन्नु सिंह तथा गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के लाको टोला निवासी स्वर्गीय संतोष सिंह के पुत्र आकाश सिंह और सूरज कुमार शामिल हैं। बताया गया है कि आकाश सिंह और सूरज कुमार अपने मामा के घर महमदा गांव में रह रहे थे।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस घटना की सूचना पर स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है । पुलिस घटना के शामिल लोगों की गिरफ्तारी के जुटी है । थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल से गोली चलने का अभी तक कोई साक्ष्य पुलिस को नहीं मिला है । जांच जारी है ।
थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन आते ही सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी ।
नौ माह बाद एक बार फिर से महमदा टोला खूनी लड़ाई
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सीवान):
नौ माह पूर्व इसी महमदा टोला गांव में 7 सितंबर 2025 को आपसी विवाद बर्चस्व का रूप धारण कर लिया ।जिसमें गोली चल गई । जिसमें एक पक्ष के पिता पुत्र घायल हो गए । पिता बीरेंद्र सिंह एवं पुत्र विवेक कुमार की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई । अभी इस घटना का आक्रोश थमा भी नहीं कि एक और दूसरी खूनी जंग हो गई । सूत्र की माने तो इस विवाद में भी जिस तरह से धारदार हथियार से मारपीट की गई है। वह जानलेवा ही था । कुन्नू सिंह पहले भी जेल जा चुका है ।
चाकू बाजी के मामले में एक गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सीवान):
सीवान जिला के थाना क्षेत्र के बनकट गांव में शनिवार को चाकू कर कर एक युवक को मारने के मामले में पुलिस एक आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है ।
इस मामले में घायल शशि कुमार मांझी की मां सुनैना देवी के आवेदन पर गांव के ही गिरफ्तार राजू
सहित पांच लोगों को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज कराई थी ।
इस मामले के उन्होंने जाति सूचक गाली गलौज करने का भी आरोप लगा है । थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया पुलिस अन्य आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है ।
यह भी पढ़े
संडेज ऑन साइकिल” अभियान के तहत सीवान में निकली भव्य साइकिल रैली
सिधवलिया की खबरें : अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
दुकान में चोरी करते दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया
समाजसेवी नीलम सिंह महिला उन्नति संस्था (भारत) की प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
अभाविप ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान
कालजार के पुराने और संदिग्ध रोगियों की पहचान के लिए एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को दी गयी ट्रेनिंग
