Headlines

BEL निर्मित M 2 मॉडल के मशीनों की हुई प्रथम स्तरीय जांच 

BEL निर्मित M 2 मॉडल के मशीनों की हुई प्रथम स्तरीय जांच
इनसे नगरपालिका उप चुनाव होगा संपन्न,
सुरक्षा प्रबंधों और प्रोटोकॉल के तहत पूर्ण किए गए कार्य,
निर्वाचन की महत्ता के दृष्टिगत सभी रहे मुस्तैद..

श्रीनारद मीडिया, चंद्रशेखर, छपरा (बिहार):

बिहार नगरपालिका उप निर्वाचन के लिए प्रयुक्त होने वाली बेल निर्मित M2 मॉडल की मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी)  का कार्य सोमवार को जिला स्कूल स्थित चिन्हित वेयरहाउस के प्रांगण में चयनित स्थल पर सम्पन्न हो गया. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अभियंता असलम ने मास्टर प्रशिक्षकों की सहायता से मशीनों की सूक्ष्मता से जांच पड़ताल की. EVM के मानक सुरक्षा प्रावधानों तथा FLC के दौरान अपनाए जाने वाले सभी जरूरी प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए वेयरहाउस को खोला गया तत्पश्चात मशीनों के जांच की प्रक्रिया प्रारंभ की गई.
जांचकर्ताओं ने सभी मशीनों की बारी बारी से जांच की. सर्वप्रथम मशीनों को भौतिक रूप से दुरुस्त किए गया, उनके खराब या क्षतिग्रस्त पार्ट्स बदले गए फिर बैलेट यूनिट को कंट्रोल यूनिट से जोड़ कर उनकी क्रियाशीलता की जांच की गई.

आवश्यकतानुसार मशीनों की FLC
——————————————–
राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार के निर्देशानुसार 40 सेट मशीनों अर्थात 40 BU एवं 40 CU की FLC का कार्य
किया गया. ज्ञात हो कि उप निर्वाचन के लिए प्रशिक्षण /जागरूकता को ध्यान में रखते हुए कुल मशीनों की संख्या का आवश्यकतानुसार आकलन कर 40 जोड़े मशीनों की FLC करने का निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया था.

जांच में अपनायी गयी प्रक्रिया
———————————————
FLC के क्रम में कंट्रोल यूनिट के कैंडिडेट सेट बटन क्लोज, रिज़ल्ट, क्लियर एवं बैलट बटन के गतिशील होने की जांच की गयी साथ ही बिजी लैंप, बीप की आवाज, ग्रीन ऑन एलईडी लाइट व ऑन ऑफ स्विच के सक्रियता का भी परीक्षण किया गया. वहीं बैलेट यूनिट के रेडी ग्रीन एलईडी, रेड एलईडी, सभी 16 बटन, वायर आदि की सक्रियता जांची गई साथ ही ऊपर नीचे के लैचेज, स्लाइड बटन, बैलेट पेपर कम्पार्टमेंट स्क्रीन, आदि को भी परखा गया.
इसके उपरान्त  FLC OK एवं FLC NOT OK मशीनों के ऊपर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) के प्रतिनिधि पदाधिकारी एवं BEL के अभियंता के हस्ताक्षरयुक्त स्टीकर चिपकाये गये. तत्पश्चात सभी मशीनों को मोबाइल ऐप के माध्यम से स्कैन कर राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड किया गया.
इसके बाद 5 प्रतिशत मशीनों में मॉक पोल (छद्म मतदान) की प्रक्रिया अपनाई गई यानी कि 5 प्रतिशत मशीनों में 100 वोट डाल कर उनकी वास्तविक सक्रियता की जांच की गई.

इन मशीनों से होगा नगरपालिका उप चुनाव
—————————————————-
विदित हो कि सारण जिला के परसा बाजार नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 एवं 7 तथा दिघवारा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 में वार्ड सदस्य पद के लिए उप चुनाव होना है. यहां वार्ड सदस्य की मृत्यु के उपरांत रिक्त हुए सीट पर उप निर्वाचन निर्धारित है. दोनों नगर पंचायतों में क्रमशः 4 और 2 चलंत बूथ सहित कुल 6 मतदान केंद्रों पर उक्त ईवीएम से मतदान कार्य संपन्न कराया जाएगा.

वेयरहाउस में भंडारित कर किया गया सील
——————————————————–
अंत में सभी M 2  EVM मशीनों को वेयरहाउस में निर्दिष्ट स्थान पर भंडारित करते हुए पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों की उपस्थिति में सील बंद किया गया और आवश्यक प्रपत्र संधारित किए गए.

इस अवसर पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी  सह उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) शशि कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता आलोक राज, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रवि प्रकाश, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी तारणी कुमार,  बीसीओ सदर छपरा कमलेश कुमार, चंद्रशेखर कुमार, गोविंद नारायण, सूरज कुमार, पवन कुमार, गौरव कुमार, एकरामुल हक आदि उपस्थित रहे.

यह भी पढ़े

पटना में अंधाधुंध फायरिंग, एक किशोर की मौत, 1 साल पहले बड़े भाई की गई थी जान

अशफाक ने 4 नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाया, 5 लाख में हुई डील, नेपाल में बेचने की थी तैयारी

बिहार में बड़ा हादसा, सोन नहर में गिरी कार, विधायक से मिलने गए 4 लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में बड़ा सड़क हादसा! ट्रक-बस में भीषण टक्कर, आंध्र प्रदेश के 3 श्रद्धालुओं की मौत

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!