पटना में अंधाधुंध फायरिंग, एक किशोर की मौत, 1 साल पहले बड़े भाई की गई थी जान
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र स्थित ताराचक इलाका रविवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा. आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
पटना में खूनी संघर्ष: घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह ही दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी. शाम होते-होते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई.
1 किशोर की मौत, 2 जख्मी: गोलीबारी के दौरान तीन लोगों को गोली लगी, जिसमें एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी स्वर्गीय विद्या राय के 16 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार के रूप में हुई है. नितिन अपनी मां परमिता देवी के साथ ताराचक स्थित अपने ननिहाल में किराए के मकान में रह रहा था.
1 साल पहले बड़े भाई की हो गई थी मौत: मृतक के मामा शिव कुमार ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे उन्हें सूचना मिली कि नितिन को घर से कुछ दूरी पर बदमाशों ने गोली मार दी है. जब वे मौके पर पहुंचे तो नितिन की मौत हो चुकी थी. पुत्र की मौत की खबर मिलते ही मां परमिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
“बिलखती मां बार-बार यही कह रही थी कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. एक वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में उनके बड़े बेटे की भी मौत हो गई थी और नितिन ही उनका एकमात्र सहारा था. अपराधियों ने उसकी हत्या कर उनके घर का आखिरी चिराग भी बुझा दिया.”- शिव कुमार, मृतक के मामा
विजय को हाथ में लगी गोली: घटना में आनंद बाजार निवासी विजय कुमार (68 वर्ष) भी गोली लगने से घायल हो गए. उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. विजय कुमार के हाथ में गोली लगी है.
पुलिस की जांच जारी: वहीं सन्नी कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए हैं और उनका इलाज सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही दानापुर पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी.
8 खोखा, शराब की बोतल बरामद: मौके से पुलिस ने आठ खोखा, शराब की बोतलें, लाठी और लोहे की रॉड बरामद की हैं, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों पक्ष पहले से ही टकराव की तैयारी में थे. वहीं सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सुबह भी दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई थी.
“शाम में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गोलीबारी में एक किशोर की मौत और दो लोग घायल हो गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन कर दिया गया है. साथ ही एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.”- भानु प्रताप सिंह, सिटी एसपी, पटना वेस्ट
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी: पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं इस सनसनीखेज वारदात के बाद ताराचक और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है
यह भी पढ़े
पिता ने अपनी तीन बेटियों को काट डाला, पूरे परिवार को खत्म करने का था इरादा
बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
पिता ने अपनी तीन बेटियों को काट डाला, पूरे परिवार को खत्म करने का था इरादा
पश्चिम बंगाल में गुंडे सब भाग गए…’ सीएम सुवेंदु अधिकारी ने देश को बताया
देवरिया में CMO के उत्पीड़न और प्रताड़ना से परेशान 16 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया
80 हजार कमाने वाले इंजीनियर के घर मिला इतना कैश, गिनती के लिए मशीन बुलानी पड़ी
यूपी पंचायत चुनाव: ‘प्रधान जी’ की कुर्सी पर हाई कोर्ट का ब्रेक!
बर्चस्व की लड़ाई में दो पट्टीदारों में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल
