बिहार में बड़ा हादसा, सोन नहर में गिरी कार, विधायक से मिलने गए 4 लोगों की दर्दनाक मौत
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:
अरवल: बिहार के अरवल में बड़ा हादसा हो गया. DSP आवास के पास एक तेज रफ्तार सफारी कार BROF5000 तीखे मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सोन नदी पर बनी नहर में जा गिरी. कार के पानी में डूबने के कारण उसमें सवार चार युवकों की दम घुटने से मौत हो गई. एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है.
विधायक से बिना मिले लौट रहे थे दोस्त: हादसे का शिकार सभी पांचों दोस्त पटना जिले के रहने वाले थे. रविवार को सफारी गाड़ी पर सवार होकर अरवल विधायक मनोज कुमार शर्मा से मिलने के लिए पहुंचे थे, लेकिन अचानक मिलने का कार्यक्रम कैंसिल हो गया. इसके बाद सभी दोस्त वापस अपने घर पटना लौट रहे थे, तभी रास्ते में भीषण हादसा हो गया.
गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची. रात का वक्त होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने और गाड़ी को बाहर निकालने में भारी परेशानी हुई. कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला और शवों को कब्जे में लिया.
तीन की हुई पहचान: हादसे में घायल रोहित कुमार को सुरक्षित बचाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में बिहटा के रिशांक कुमार, कंकड़बाग के अमन कुमार और मनेर के मनोज कुमार शामिल हैं. चौथे युवक की पहचान की जा रही है.
हादसे पर क्या बोले डीएसपी?: डीएसपी कुमार संजय ने घटना की पुष्टि की है. जानकारी देते हुए बताया कि कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें 4 की मौत हो गयी है. एक को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
“मृतकों के घरवालों को सूचना दे दी गई है. परिजनों के पहुंचने के बात पोस्टमार्टम कराया जाएगा. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जिसका इलाज चल रहा है.” -कुमार संजय, डीएसपी
क्या बोले डॉक्टर? : डॉक्टर विनीत कुमार ने बताया कि पुलिस पांच लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंची थी. चार लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि घायल रोहित के बचने की संभावनाएं हैं. मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया कि उनकी मृत्यु डूबने के कारण हुई.
यह भी पढ़े
पिता ने अपनी तीन बेटियों को काट डाला, पूरे परिवार को खत्म करने का था इरादा
बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
पिता ने अपनी तीन बेटियों को काट डाला, पूरे परिवार को खत्म करने का था इरादा
पश्चिम बंगाल में गुंडे सब भाग गए…’ सीएम सुवेंदु अधिकारी ने देश को बताया
देवरिया में CMO के उत्पीड़न और प्रताड़ना से परेशान 16 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया
80 हजार कमाने वाले इंजीनियर के घर मिला इतना कैश, गिनती के लिए मशीन बुलानी पड़ी
यूपी पंचायत चुनाव: ‘प्रधान जी’ की कुर्सी पर हाई कोर्ट का ब्रेक!
बर्चस्व की लड़ाई में दो पट्टीदारों में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल
