Headlines

बिहार में बड़ा सड़क हादसा! ट्रक-बस में भीषण टक्कर, आंध्र प्रदेश के 3 श्रद्धालुओं की मौत

बिहार में बड़ा सड़क हादसा! ट्रक-बस में भीषण टक्कर, आंध्र प्रदेश के 3 श्रद्धालुओं की मौत

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जीटी रोड (एनएच-19) पर रविवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस की एक तरफ की पूरी बॉडी उखड़ गई. इस दुर्घटना में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए.

बोधगया से काशी जा रही थी बस: मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के करीब 40 श्रद्धालु धार्मिक पर्यटन पर निकले थे. रविवार की रात वे बोधगया से वाराणसी (काशी) के लिए बस से रवाना हुए थे. बस मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़िया और देव मोड़ के बीच भवानी होटल के पास पहुंची ही थी कि आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस चालक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था.

दुर्घटना में तीन लोगों की गई जान: हादसे में आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले के संगमा गांव के निवासी 50 वर्षीय हजरतय्या, 43 वर्षीय पद्मावती और 64 वर्षीय पशुलेटी वेंकटेश की मौत हो गई. सदर अस्पताल औरंगाबाद में चिकित्सकों ने इन तीनों को मृत घोषित किया. घायलों में सुभानम्मा, नरेंद्र रेड्डी, प्रसाद समेत लगभग 20 यात्री शामिल हैं, जिनमें 7-8 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घायल गयाजी रेफर: दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू किया. मुफस्सिल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया.

 

घटनास्थल पर मचा हड़कंप: जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के गांवों से लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. वहां चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय जिला पार्षद अनिल यादव समेत कई लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर राहत कार्य में मदद की. हादसे के कारण कुछ समय तक एनएच-19 पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी: पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. बस चालक की लापरवाही, वाहन की रफ्तार और ओवरटेकिंग की संभावना समेत सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है. मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों को सूचना दे दी गई है. औरंगाबाद मुफस्सिल थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि यह घटना अत्यंत दुखद है. मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. यात्रियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया में है.

“घटना दुखद है. मामले की जांच की जा रही है. यात्रियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.”-अशोक कुमार, थाना प्रभारी, औरंगाबाद मुफस्सिल

 

यह भी पढ़े

पिता ने अपनी तीन बेटियों को काट डाला, पूरे परिवार को खत्म करने का था इरादा

बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

पिता ने अपनी तीन बेटियों को काट डाला, पूरे परिवार को खत्म करने का था इरादा

 पश्चिम बंगाल में गुंडे सब भाग गए…’ सीएम सुवेंदु अधिकारी ने देश को बताया

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दिया, राज्यसभा सदस्य पद छोड़ा

देवरिया में CMO के उत्पीड़न और प्रताड़ना से परेशान 16 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया 

  80 हजार कमाने वाले इंजीनियर के घर मिला इतना कैश, गिनती के लिए मशीन बुलानी पड़ी

यूपी पंचायत चुनाव: ‘प्रधान जी’ की कुर्सी पर हाई कोर्ट का ब्रेक!  

बर्चस्व की लड़ाई में दो पट्टीदारों में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!