Headlines

महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर राजद का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर राजद का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। धरने का उद्देश्य बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, किसानों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाना था।

 

मौके पर राजद नेता बिट्टू सिंह,राजद प्रखंड अध्यक्ष वरुण यादव, महेश्वर सिंह, पप्पू सिंह, शैलेश कुमार राय,शुभनारायण सिंह ,अशोक यादव समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहें। वहीं धरना प्रदर्शन के दौरान‌ बीडीओ पंकज कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष वरुण यादव ने की।

 

नेताओं ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता महंगाई से त्रस्त है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे गरीब, किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया है। खाद्यान्न, सब्जी, दाल और तेल सहित आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से लोगों का जीवन कठिन हो रहा है।राजद नेता बिट्टू सिंह ने कहा कि युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, जबकि सरकार केवल बड़े-बड़े दावे कर रही है।

 

किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, और शिक्षा व्यवस्था भी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। महेश्वर सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों की अनदेखी कर रही है, जिससे जनता में असंतोष बढ़ रहा है। वरुण यादव ने कहां कि राजद जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है और आगे भी आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा।

यह भी पढ़े

मैं तो जिंदा हूं..’, 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला कागज पर मृत घोषित, मानवाधिकार आयोग से लगाई गुहार

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, देखें किसको मिलेगा लाभ

मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत, 15 घायल

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: अंडरवियर में छिपाकर लाया फोन

आपसी सहमति से बने वयस्क संबंधों को चरित्रहीनता कहना गलत’

Leave a Reply

error: Content is protected !!