Headlines

बिहार में विजिलेंस ने चौकीदार को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, ASI के इशारे पर घूस मांगने का आरोप

बिहार में विजिलेंस ने चौकीदार को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, ASI के इशारे पर घूस मांगने का आरोप

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के गयाजी में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में निगरानी विभाग की टीम ने एक चौकीदार को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चौकीदार की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है.

घूस लेते चौकीदार गिरफ्तार: मामले के तार थाने के एक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) से भी जुड़े बताए जा रहे हैं. वहीं निगरानी विभाग के डीएसपी समीर चंद्र झा ने बताया कि बेलागंज थाना कांड संख्या 689/23, जो एक जमीन विवाद से संबंधित है, में परिवादी रविंद्र यादव पनारी गांव निवासी से पैसे की डिमांड की जा रही थी.

 

पुत्र का नाम केस से हटाने के एवज में कुल 12 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी.बेलागंज में विजिलेंस का छापा : परिवादी का आरोप है कि 3 हजार रुपये पहले ही लिए जा चुके थे, जबकि शेष 9 हजार रुपये की मांग की जा रही थी. जिसके बाद शिकायत निगरानी विभाग को की गई. जिसके बाद निगरानी विभाग ने पूरी प्रक्रिया को कंप्लीट करने के बाद एक्शन लिया.

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. यह मामला जमीन विवाद से संबंधित है. परिवादी रविन्द्र यादव के बेटे का नाम केस से हटाने के एवज में कुल 12 हजार रुपए की डिमांड की गई थी.

 

3 हजार रुपए पहले दिए जा चुके थे, 9 हजार देना था जिसे देते हुए चौकीदार को रंगे हाथ पकड़ा गया है.”- समीर चंद्र झा, डीएसपी, निगरानी विभाग ASI पर भी कार्रवाई की तैयारी परिवादी की शिकायत पर निगरानी विभाग ने गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई.

 

इसके बाद अस्पताल परिसर में जाल बिछाकर चौकीदार मनीष कुमार को केमिकल लगे नोट लेते हुए पकड़ लिया गया. इस मामले में ASI को भी आरोपी बनाया गया है.मामले की चल रही जांच: डीएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मामले के अनुसंधानकर्ता एएसआई अशोक कुमार के कहने पर चौकीदार पैसे ले रहा था. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को पटना ले जाया गया है तथा पूरे मामले की गहन जांच जारी है. दोषी पाए जाने वाले अन्य लोगों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर : प्री मानसून के आने से भीषण गर्मी से आवाम को मिली निजात

शंकराचार्य जी के गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के सफलता हेतु किया गया महायज्ञ

आज श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी परमा (पुरुषोत्तमी) एकादशी, व्रत से मिलता है अश्वमेध यज्ञ के समान फल

दार्जिलिंग लैंडस्लाइड में सीवान के इंजीनियर सतीश तिवारी की मौत, चार अन्य घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!