Headlines

कार्यपालक सहायकों की हुई विदाई

कार्यपालक सहायकों की हुई विदाई

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण,  भगवानपुर हाट ( सिवान ) :

जिला प्रशासन द्वारा बीते दिनों बड़े स्तर पर कार्यपालक सहायकों का तबादला किया गया है । प्रखंड के सभी 19 कार्यपालक सहायकों का दूसरे दूसरे प्रखंडों में तबदला किया गया ।

 

मंगलवार को बीडीओ कुमार विशाल ने सभी कार्यपालक सहायकों का एक सादा समारोह आयोजित कर सम्मानित किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा में तबदला एक व्यवस्था का नाम है । सरकार के नियम के अनुसार समय पर एक जगह से दूसरे जगह तबादला होना है ।

 

उन्होंने कहा कि सभी कार्यपालक सहायक प्रखंड प्रशासन का अभिन्न अंग है । विकास की कड़ी के महत्वपूर्ण हिस्सा है । उन्होंने सभी को निष्ठा से नए जगह काम करने की सलाह दी ।

 

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान , थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे । इस अवसर पर कार्यपालक सहायक विशाल कुमार चौरसिया ने कहा कि भगवानपुर हाट प्रखंड सभी अधिकारियों , जन प्रतिनिधियों तथा आम लोगों से मिले सहयोग एवं प्रेम उनकी पूंजी होगी ।

 

यह भी पढ़े

भगवानपुर हाट बीडीओ कुमार विशाल का हुआ प्रोन्नति

युवा साहित्यकार आस्था दीपाली भारत-नेपाल हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित

अमनौर में बाइक में ठोकर लगने पर युवक ने ऑटो का शीशा तोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

टीबी मुक्त बिहार के लिए जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता जरूरी : राज्यपाल

रघुनाथपुर : भीषण गर्मी में जर्जर तार,लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर के जलते रहने से हरनाथपुर वासी है परेशान

Leave a Reply

error: Content is protected !!