दार्जिलिंग लैंडस्लाइड में सीवान के इंजीनियर सतीश तिवारी की मौत, चार अन्य घायल
श्रीनारद मीडिया, सीवान ( बिहार)

सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर गांव के एक युवक की मंगलवार देर शाम दार्जिलिंग में हुए लैंडस्लाइड हादसे में मौत हो गई.
मृतक की पहचान श्रीकरपुर गांव निवासी सतीश तिवारी (32) वर्ष के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, हादसे में घायल चार अन्य लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.
परिजनों का कहना था कि सतीश दार्जलिंग के समीप ही प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था. साइड विजिट करके लौटते समय लैंडस्लाइड में पत्थर कार पर आ गिरी.
जिससे सतीश तिवारी की मौत ईलाज के दौरान बंगाल मेडिकल कॉलेज में हो गया.
घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
