Headlines

सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण पर अंचल कार्यालय ने जारी किया नोटिस

सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण पर अंचल कार्यालय ने जारी किया नोटिस

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण  (बिहार):

मशरक अंचल प्रशासन ने सरकारी भूमि पर कथित रूप से पक्का निर्माण कर अतिक्रमण के मामले में कार्रवाई शुरू करते हुए संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किया है। सीओ सुमंत कुमार ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

अंचल कार्यालय के द्वारा मशरक के बंगरा पंचायत के चरिहारा बाजार पर खाता संख्या 203 की जमीन पर 22 व्यक्तियों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें जमाबंदी को लेकर स्पष्टीकरण औरीक्षण दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि संबंधित भूमि गैरमजरूआ मालिक खाता की भूमि है, जिसे सरकारी भूमि की श्रेणी में माना जाता है।

ऐसे में उक्त भूमि पर किसी व्यक्ति के नाम से जमाबंदी संचालित होने के संबंध में आवश्यक अभिलेखों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। अंचल कार्यालय ने नोटिस के माध्यम से संबंधित पक्ष को निर्देश दिया है कि वे भूमि से जुड़े सभी वैध दस्तावेज, स्वामित्व संबंधी प्रमाण, रसीद, दाखिल-खारिज अथवा अन्य उपलब्ध साक्ष्य निर्धारित तिथि तक अंचल कार्यालय में प्रस्तुत करें।

 

नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित व्यक्ति द्वारा कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो उक्त जमाबंदी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।

यह भी पढ़े

नवादा: नरहट छिनतई कांड का पर्दाफाश; 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

पटना जंक्शन पर सक्रिय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, कई मोबाइल बरामद

पटना में बालू घाट लूटकांड का खुलासा, एक लाख का इनामी अपराधी ‘कल्लू’ समेत पांच गिरफ्तार

बिहार में विजिलेंस ने चौकीदार को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, ASI के इशारे पर घूस मांगने का आरोप

रघुनाथपुर : प्री मानसून के आने से भीषण गर्मी से आवाम को मिली निजात

शंकराचार्य जी के गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के सफलता हेतु किया गया महायज्ञ

आज श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी परमा (पुरुषोत्तमी) एकादशी, व्रत से मिलता है अश्वमेध यज्ञ के समान फल

दार्जिलिंग लैंडस्लाइड में सीवान के इंजीनियर सतीश तिवारी की मौत, चार अन्य घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!