तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार
ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, मृतका के परिजन गोवा में करते हैं व्यवसाय
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

तेज रफ्तार और ओवरटेक के चक्कर में एक अज्ञात बोलेरो ने 55 वर्षीय महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना गुरुवार सुबह की है। मृतका की पहचान धर्मपुरजाफर पंचायत के धर्मपुरजाफर गांव निवासी रघुवंश महतो उर्फ दुखहरण महतो की 55 वर्षीय पत्नी रामवती देवी के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामवती देवी सुबह एसएच-73 अमनौर-तरैया मुख्य पथ पर हाई स्कूल अमनौर के क्रीड़ा मैदान के पास टहलते हुए अपने पुराने घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान शिव लगनदास मंदिर के सामने दो अज्ञात स्कॉर्पियो एक-दूसरे को ओवरटेक कर रही थीं। ओवरटेक के क्रम में एक बोलेरो ने सामने चल रही रामवती देवी को जबरदस्त टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गेंद की तरह उछलकर सड़क के बीच गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमनौर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
बताया जाता है कि रामवती देवी घर पर अकेली रहती थीं। इनके पुत्र, बहू और पति व्यवसाय के सिलसिले में गोवा रहते हैं। दो दिन पहले ही इनकी पुत्री, दामाद और बहू इनसे मिलकर गए थे। मृतका को एक पुत्र और एक पुत्री है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े
नवादा: नरहट छिनतई कांड का पर्दाफाश; 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार
पटना जंक्शन पर सक्रिय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, कई मोबाइल बरामद
पटना में बालू घाट लूटकांड का खुलासा, एक लाख का इनामी अपराधी ‘कल्लू’ समेत पांच गिरफ्तार
बिहार में विजिलेंस ने चौकीदार को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, ASI के इशारे पर घूस मांगने का आरोप
रघुनाथपुर : प्री मानसून के आने से भीषण गर्मी से आवाम को मिली निजात
शंकराचार्य जी के गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के सफलता हेतु किया गया महायज्ञ
दार्जिलिंग लैंडस्लाइड में सीवान के इंजीनियर सतीश तिवारी की मौत, चार अन्य घायल
