Headlines

अमनौर में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

अमनौर में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान धर्मपुर जाफर पंचायत के धर्मपुर जाफर गांव निवासी राघवंश महतो की 65 वर्षीय पत्नी रामावती देवी के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, रामावती देवी अमनौर हाई स्कूल के कीड़ा मैदान के आगे स्थित शिव मंदिर के समीप सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल अमनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़े

नवादा: नरहट छिनतई कांड का पर्दाफाश; 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

पटना जंक्शन पर सक्रिय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, कई मोबाइल बरामद

पटना में बालू घाट लूटकांड का खुलासा, एक लाख का इनामी अपराधी ‘कल्लू’ समेत पांच गिरफ्तार

बिहार में विजिलेंस ने चौकीदार को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, ASI के इशारे पर घूस मांगने का आरोप

रघुनाथपुर : प्री मानसून के आने से भीषण गर्मी से आवाम को मिली निजात

शंकराचार्य जी के गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के सफलता हेतु किया गया महायज्ञ

आज श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी परमा (पुरुषोत्तमी) एकादशी, व्रत से मिलता है अश्वमेध यज्ञ के समान फल

दार्जिलिंग लैंडस्लाइड में सीवान के इंजीनियर सतीश तिवारी की मौत, चार अन्य घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!