अतिक्रमणकारियों के कब्जे में रघुनाथपुर का मुख्य नाला, सम्राट चौधरी के बुलडोजर के इंतजार में है जनता
हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन ने अवैध कब्जाधारियों को तीन तीन नोटिस देकर सो गया है गहरी नींद
प्री मानसून के बारिश में ही डूब गया अवर निबंधन कार्यालय और शहीद मैदान, प्रशासन को मतलब नहीं
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

सीवान जिला के रघुनाथपुर विधानसभा का प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर बाजार सहित सभी प्रखंडों और गांवों के नाला,पोखरा इत्यादि सरकारी जमीनों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है और प्रदेश के नए नवेले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कहते है कि एक एक इंच लोक भूमि को खाली कराया जाएगा,जो संभव होते नहीं दिख रहा है।
रघुनाथपुर के लोग सम्राट चौधरी के बुलडोजर के इंतजार में है।
रघुनाथपुर बाजार के मुख्य नाले (अस्पताल के पीछे बरईठा से लेकर बंगरा जाने वाले परउल पोखरा तक मुख्य नाले को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए ढक्कन रहित नाले का निर्माण एवं जर्जर रेफरल अस्पताल का नया भवन बनवाने के लिए रघुनाथपुर गांव निवासी अखिलेश पाण्डेय उर्फ झंपू पाण्डेय (इंटक प्रदेश महामंत्री) ने अपनी गाढ़ी कमाई का रुपया लगाकर (दर्जनों अतिक्रमणकारियो से बैर लेकर) पटना हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर किया ।
जिसके आलोक में जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने नाले की भूमि की मापी कर अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमण कारियो को चिन्हित करते हुए नियमानुसार तीनों नोटिस दे कर गहरी नींद में सो चुका है स्थानीय प्रशासन.स्थानीय लोग तो कहते है कि शिव मंदिर तालाब और नाला के मामले में घुस के रूप में मोटी रकम लिए बिना प्रशासन चुप्पी नहीं साध सकता है।

11 जून दिन गुरुवार की सुबह आई प्री मानसून की बारिश से शहीद मैदान और अवर निबंधन कार्यालय में जलजमाव होने से जलनिकासी को लेकर आम लोगों में चिंता है लेकिन जिम्मेवार प्रशासनिक पदाधिकारियों को इससे मतलब नहीं दिख रहा है।
यह भी पढ़े
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर PMO सख्त! ट्रस्ट से मांगी रिपोर्ट, जांच का दायरा बढ़ा
असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश,हादसे में 5 जवान बलिदान
AN-32 विमान 1984 से भारतीय वायुसेना की रीढ़
कामाख्या सेवा संस्थान परिवार की तरफ से रामनगर में निशुल्क नेत्र शिविर का कैम्प लगाया गया
