जन सहयोग से छठ पूजा घाट का हुआ जीर्णोद्धार
चार लाख की लागत से घाट का हुआ जीर्णोद्धार
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सिवान ):

सच ही कहा गया है की जब आस्था एवं एकता को ठेस पहुंचती है तो हर काम संभव हो जाता है । प्रखंड क्षेत्र का एक माध्यम वर्गीय गांव सारीपट्टी ( रौनक नगर) कृषि पर आधारित सर्वाधिक परिवार
है । इस गांव के छठ पूजा घाट पर लगभग दो सौ से अधिक परिवार के सदस्य पूजा करने एवं देखने जाते है ।जिससे यहां लगभग पांच हजार से अधिक लोगों की भीड़ जमा होती है ।
यह छठ पूजा घाट धमई नदी के किनारे अवस्थित है । जिसके कारण कार्तिक माह छठ पूजा के अवसर पर व्यवस्था के अभाव में सुरसोपता तक पानी में डूब जाता है ।
भगवान सूर्य देव को कीचड में खड़ा होकर व्रती अर्घ्य देने को कई वर्षों से बाध्य होते रहे है । कई बार तो अथाह पानी होने के कारण लोग यत्र तत्र खड़ा होकर अर्घ्य देते रहे है । इस छठ घाट एवं पूजा स्थल का जीर्णोद्धार के लिए हर स्तर के जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया लेकिन शायद इस पवित्र स्थल के जीर्णोद्धार के लिए किसी जन प्रतिनिधि के निधि कोष ने निधि का अभाव होने से आज तक काम नहीं कराया जा सका ।
एक बार फिर से वही स्थिति की सामना करने की बात सोच ग्रामीण युवकों ने त्रिपुरा रायफल के जवान पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों के आर्थिक सहयोग से लगभग चार लाख के लागत से लगभग 15 कट्ठा भूमि पर लगभग पांच सौ टेलर मिट्टी भर चारों तरफ से मजबूत ईट का चारदीवारी खड़ा कर दिया गया है ।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों एवं भूमि देने वालों के सहयोग से पूरी भूमि पर पौधा से आच्छादित किया गया है । छठ पूजा घाट का रकबा बढ़ाने के लिए रामनाथ पांडेय , वशिष्ठ पांडेय , जय नाथ पांडेय , नंद किशोर पांडेय, हरे राम पांडेय , जीतू पांडेय ने अपना निजी भूमि दिया है ।
यह भी पढ़े
सर्पदंश पीड़ित बालक को सीएचसी एकमा में मिला त्वरित उपचार
Instagram और Facebook दुनिया भर में ठप! यूजर्स कर रहे हैं शिकायत, क्या है वजह?
अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को ठोकर मारा, मौके पर दम तोड़ा
मशरक की खबरें : सड़क दुघर्टना में आधा दर्जन लोग घायलों में दो पटना रेफर
सीवान: पपौर पंचायत में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन
Raghunathpur: स्थानांतरित कार्यपालक सहायकों को सम्मानित कर हुई विदाई
