Headlines

लूटपाट के दौरान वृद्धा की हत्या, ग्रामीणों की सतर्कता से संदिग्ध पुलिस हिरासत में

लूटपाट के दौरान वृद्धा की हत्या, ग्रामीणों की सतर्कता से संदिग्ध पुलिस हिरासत में

फॉरेंसिक टीम ने इकट्ठा की साक्ष्य के नमूने

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा , सारण (बिहार):


बिहार के सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में गुरुवार की देर शाम लूटपाट के दौरान एक वृद्ध महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गांव निवासी रामजन्म पंडित की लगभग 80 वर्षीय पत्नी रुक्मिणी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों की सतर्कता के कारण एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिससे पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

परिजनों के अनुसार रुक्मिणी देवी रात करीब साढ़े आठ बजे घर के बाहर स्थित एक कमरे में अकेली सो रही थीं। उनके पति भोजन करने के लिए दूसरे घर गए हुए थे। इसी दौरान गांव का ही एक युवक कथित रूप से कमरे में घुस गया। मृतका की पुत्रवधू रेखा देवी की नजर उस पर पड़ गई। पूछताछ किए जाने पर युवक वहां से भागने लगा। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

इसके बाद जब परिजन कमरे के अंदर पहुंचे तो रुक्मिणी देवी मृत अवस्था में मिलीं। उनके चेहरे, आंख और नाक पर चोट के निशान थे तथा गले पर दबाव के चिह्न पाए गए। परिजनों का आरोप है कि बदमाश ने उनके नाक का गहना भी नोच लिया।

घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को एक मोबाइल फोन और चप्पल बरामद हुई है, जिसे ग्रामीण संदिग्ध युवक का बता रहे हैं। सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य संकलित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किए हैं। थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही मामले के सभी पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े

सीएचसी एकमा में एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता, सर्पदंश पीड़ितों को मिल रहा त्वरित उपचार: चिकित्सा पदाधिकारी

2024 में 40 हजार से अधिक जानें हेलमेट और सीटबेल्ट से बचाई जा सकती थीं-केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की एक हफ्ते की यात्रा पर रवाना हो गए

सिसवन की खबरें :   शारदीय खरीफ महामहोत्सव का आयोजन, दर्जनों किसान हुए शामिल

अतिक्रमणकारियों के कब्जे में रघुनाथपुर का मुख्य नाला, सम्राट चौधरी के बुलडोजर के इंतजार में है जनता

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर PMO सख्त! ट्रस्ट से मांगी रिपोर्ट, जांच का दायरा बढ़ा 

असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश,हादसे में 5 जवान बलिदान

AN-32 विमान 1984 से भारतीय वायुसेना की रीढ़

कामाख्या सेवा संस्थान परिवार की तरफ से रामनगर में निशुल्क नेत्र शिविर का कैम्प लगाया गया

Leave a Reply

error: Content is protected !!