Headlines

सीवान  में ससुर का इलाज करा रहे बहनोई को साले ने मारी गोली

सीवान  में ससुर का इलाज करा रहे बहनोई को साले ने मारी गोली

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के जीबी नगर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर मठिया गांव में आपसी विवाद में साले ने बहनोई को गोली मार दी है. जानकारी अनुसार साले ने बहनोई के दरवाजे पर ही उसे गोली मार दी. घटना में युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

 

वहीं घटना के आक्रोशित ग्रामीणों से आरोपी साले को पकड़कर जमकर उसकी पिटाई कर दी. बताया जाता है कि महम्मदपुर मठिया गांव में एक युवक ने अपने ही बहनोई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि बहनोई अपने घायल ससुर का इलाज करा रहा था, जिससे नाराज साला घर पहुंच गया और विवाद के दौरान गोली चला दी.

 

गोली चलने की आवाज सुनते ही ग्रामीणों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. बताया जाता है कि आरोपी सोनू गिरी ने एक दिन पहले अपने पिता परमा गिरी के साथ मारपीट की थी. मारपीट के दौरान उसने अपने पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया था और दांत से काटकर लहूलुहान कर दिया था.

 

घटना की जानकारी मिलने पर परमा गिरी की बेटी और दामाद मंतोष गिरी उन्हें इलाज के लिए अपने साथ ले आए थे.घायल मंतोष गिरी ने बताया कि वह अपने ससुर का इलाज करवा रहे थे. इसी बीच शनिवार की शाम आरोपी सोनू गिरी उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा. वह इस बात से नाराज था कि उसके पिता को उसके घर से लाकर इलाज क्यों कराया जा रहा है

यह भी पढ़े

सड़क किनारे मिला, युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस 

विश्व रक्तदाता दिवस पर रेडक्रॉस द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

सीवान: रेल एसपी ने जीआरपी थाना से कैदी फरार मामले में ड्यूटी पर तैनात सिपाही धर्मेंद्र को किया निलंबित

बिजली कंपनी ने जारी किया एक और नंबर

बिहार के 2.60 लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट? सुप्रीम कोर्ट के फैसले से  मचा हड़कंप

4 लाख में सेटिंग और ब्लूटूथ बनियान, सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ी जालसाजी नाकाम, BMP जवान समेत 3 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: बड़ी वारदात से पहले अवैध हथियार, कारतूस व भारी मात्रा में शराब के साथ बदमाश गिरफ्तार

बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत

नशा मुक्त कोशी अभियान: 3900 किलो गांजा और 43 हजार लीटर शराब बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

नवादा में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

मासिक शिवरात्रि पर घनश्याम पाठक ने किया मारकंडेय महादेव धाम में दर्शन-पूजन

Leave a Reply

error: Content is protected !!