Headlines

ऑपरेशन मुस्‍कान के तहत 30 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को दिये गये

ऑपरेशन मुस्‍कान के तहत 30 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को दिये गये

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज ) l

ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिधवलिया थाना परिसर में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया l एसडीपीओ सदर-2 राजेश कुमार ने विभिन्न थानों में बरामद किए गए 30 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे l मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे l

कई थानों की बरामदगी का मोबाइल एक साथ वितरित किया गया l ये मोबाइल फोन सिधवलिया, महमदपुर, बैकुंठपुर, बरौली एवं मांझा थाना क्षेत्र से चोरी या गुम हुए थे l

 

पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से इन्हें बरामद किया था l सभी मोबाइलों का सत्यापन करने के बाद धारकों को बुलाकर सौंपा गया l वितरण कार्यक्रम में सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव कुमार झा,एस आई विवेक पटेल, एसआई परमेश कुमार सहित महमदपुर, बैकुंठपुर, बरौली एवं मांझा थाने के अधिकारी मौजूद रहे l

ज्ञात हो कि ऑपरेशन मुस्कान बिहार पुलिस का एक महत्वपूर्ण अभियान है l एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि हमारा उद्देश्य जनता का खोया हुआ सामान वापस दिलाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है l मोबाइल आज के समय में सिर्फ फोन नहीं, बल्कि लोगों की यादें और जरूरी दस्तावेज होते है l

यह भी पढ़े

 दरौली में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

शिक्षकों का ट्रांसफर और पोस्टिंग 14 दिनों में पूरी होगी… 1 जुलाई से नए स्कूल में पढ़ाएंगे

जमुई में APK फाइल भेजकर 1 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, ऐसे उड़ाता था बैंक खातों से पैसे

कटिहार में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार:अपराधिक घटना को अंजाम देने की कर रहा था तैयारी

भागलपुर : ड्यूटी में लापरवाही पर थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मी निलंबित

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!