नागालैंड से घर आ रहा युवक का शव सोनपुर रेलवे लाइन के किनारे मिला
स्वजन सोनपुर के लिए प्रस्थान कर गए है
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महमदा पंचायत के चोरमा गांव का एक युवक का शव सोमवार को दोपहर बाद सोनपुर के पास रेलवे लाइन के बगल में पुलिस ने बरामद किया । मृत युवक की पहचान
चोरमा निवासी माधो साह का पुत्र परमेंद्र साह के रूप में सोनपुर पुलिस ने उसके जेब से मिले आधार कार्ड से किया है।
घटना के बाद शव का शिनाख्त होने पर सोनपुर पुलिस भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह की सूचना दी । जिसके आधार पर मृत युवक के स्वजनों को सूचित किया गया । स्थानीय सुनील कुमार सिंह एवं जय लाल सहनी ने बताया कि मृत युवक नागालैंड में मजदूरी करता था ।
वह नागालैंड से घर आ रहा था । उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते परिवार में हाहाकार मच गया है । स्वजन पुलिस के सूचना पर सोनपुर के लिए प्रस्थान कर गये है । मृत युवक की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी । उसकी पत्नी अंजली कुमारी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनपुर पुलिस शव को पोस्मार्टम में भेज दिया है ।
यह भी पढ़े
एकमा की खबरें : शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिहार में बायोमेट्रिक हाजिरी पर मिलेगा शिक्षकों का वेतन
टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने त्रिपुरा की NCPI पार्टी में विलय किया,क्यों?
बिहार और पूर्वी यूपी की पिड़िया कला
अमेरिका-ईरान का 14 सूत्रीय शांति समझौता
राष्ट्र निर्माण में मध्यम वर्ग का अभूतपूर्व योगदान-मोदी
