सिधवलिया में ‘प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर’ का आयोजन.
24 विभागों के स्टॉल पर उमड़ी भीड़, सैकड़ों समस्याओं का हुआ समाधान.
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया (गोपालगंज )

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत मंगलवार को सिधवलिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया l शिविर का निरीक्षण गोपालगंज के जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने किया l
24 विभाग, एक छत के नीचे
शिविर में राजस्व, आपूर्ति,कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम संसाधन, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, पशुपालन, मत्स्य समेत 24 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे.सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया l जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने एक-एक स्टॉल पर जाकर योजनाओं की जानकारी ली और आवेदकों से सीधे संवाद किया l उन्होंने कहा की सरकार की मंशा है कि गरीब-गुरबों को छोटी-छोटी सुविधा के लिए भटकना न पड़े l इसीलिए हर प्रखंड में रोस्टर के अनुसार जन कल्याण शिविर लगाए जा रहे हैं l
अधिकारी जनता के सेवक हैं, यह भाव हर कर्मी में होना चाहिए l जिलाधिकारी द्वारा शिविर में लगे स्वास्थ विभाग के स्टॉल पर उपस्थित डॉ माधुरी कुमारी से दवाओं के विषय में भी जानकारी प्राप्त की l उक्त सहयोग शिविर तीन दिनों तक चलेगा.शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजय कुमार, अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार,चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनौवर आलम, प्रधान लिपिक ओम प्रकाश, विजय कुमार सिंह, उमेश कुमार, सचिन कुमार, राजकुमार राव सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे l शिविर में देर शाम तक फरियादी अपनी फरियाद लेकर उपस्थित रहे,जिसका निपटारा अधिकारियों द्वारा किया जाता रहा l
यह भी पढ़े
सफरनामा: किलकारियों का किला बना एसएनसीयू, 95 फीसदी नवजात जीत रहे जिंदगी की जंग
गोपालगंज जा रहें शिक्षा मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालय जीर्णोद्धार का सौंपा ज्ञापन
मुफ्त बिजली और कृषि सब्सिडी का बोझ राज्यों के खजाने पर वित्तीय दबाव डाल रहा है
एकमा में शारदीय (खरीफ) महोत्सव का आयोजन: किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते सेअर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है
केंद्र सरकार ने NEET UG परीक्षा के मद्देनजर टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाई है
आई०पी०एस हरिनारायणचारी मिश्र “ऑर्गेनिक कवच” वेलनेस सेंटर का रघुनाथपुर में करेगें उदघाटन
