Headlines

खरीफ महाभियान कर्मशाला सह प्रशिक्षण का हुआ हुआ आयोजन

खरीफ महाभियान कर्मशाला सह प्रशिक्षण का हुआ हुआ आयोजन
श्री अन्न ( मोटे अनाज ) एवं प्राकृतिक की खेती को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण,  भगवानपुर हाट, सीवान  (बिहार ):

सीवान जिला के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के सभागार में शुक्रवार को आत्मा सिवान के बैनर तले खरीफ महाभियान कर्मशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान, कृषि वैज्ञानिक डॉ जितेंद्र प्रसाद , अनुमंडल कृषि पदाधिकारी आनंद चौधरी , प्रखंड कृषि पदाधिकारी यदुनंदन वर्मा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया ।

इस अवसर पर ट्रेनर प्राकृतिक खेती सुरेन्द्र सिंह ने उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती , जलवायु के अनुकूल खेती तथा श्री अन्न ( मोटे अनाज ) की खेती के लिए जागरूक किया । केवीके के वरिष्ठ बैज्ञानिक डॉ जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि किसानों को जरूरत है पारंपरिक खेती से दूरी बना तकनीकी खेती करने की ।उन्होंने हल्दी , आदि , दलहन , तेलहन आदि की खेती पर जोड़ दिया ।

 

जलवायु के अनुकूल खेती,सेमिकित कृषि प्रणाली, जैविक खेती, मिट्टी जांच,फसल अवशेष प्रबंधन,हरी चादर योजना,मोटे अनाज की खेती सहित अनुदानित दर बीज के बारे में विस्तार रूप से बताया गया। किसानों को मोटे अनाजों के पैदावार के प्रति जागरूक करते हुए कहा की अगर हमे निरोग और स्वास्थ रहना है तो मोटे अनाज के पैदावार पर ध्यान देना होगा। केंद्र सरकार और विश्व स्वास्थ संगठन द्वारा मोटे अनाज की पैदावार पर किए जा रहे प्रयास पर एक एक कर बताया गया।

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक जयंत शेखर द्वारा आत्मा द्वारा संचालित योजनाओं के साथ मिट्टी स्वास्थ और पैदावार के साथ जैविक खेती के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर प्रखंड उद्यान पदाधिकारी , कृषि समन्वयक सोनू कुमार , रंजीत सिंह , प्रमोद कुमार अब्दुल कदीर , धनंजय सिंह अखिलेश राय आदि उपस्थित थे ।

यह भी पढ़ें

समाधान शिविर में पहुंचे विधायक मंजीत सिंह, फरियादियों की समस्याएं सुनीं

कहां अटक गया मानसून और कैसे रुकी इसकी रफ्तार?

पंचायत विकास योजनाओं को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

भाकपा माले, इनौस ने बिजली विभाग की लचर व्‍यवस्‍था और अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ निकाला प्रतिवाद मार्च

सिधवलिया की खबरें : ‘प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर’ का आयोजन  

भाजपा ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले  के विभिन्न क्षेत्र के लोगों को किया सम्मानित

Leave a Reply

error: Content is protected !!